Rajasthan Dgp Bhupendra Singh Applies For Voluntary Retirement After Bihar Dgp Gupteshwar Pandey Applied Vrs – बिहार के बाद राजस्थान के डीजीपी भूपेंद्र सिंह ने दिया वीआरएस आवेदन, जानें कारण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

Updated Thu, 24 Sep 2020 12:55 PM IST

राजस्थान के डीजीपी भूपेंद्र सिंह (फाइल फोटो)
– फोटो : PTI

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर

कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!

ख़बर सुनें

बिहार के बाद अब राजस्थान के पुलिस प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया है। इसकी पुष्टि राजस्थान के एक शीर्ष नौकरशाह ने की है। अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भूपेंद्र सिंह ने स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। उनके स्थान पर डीजीपी अपराध एमएल लाठर की नियुक्ति हो सकती है।’

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह राजस्थान उप्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में दीपक उप्रेती की जगह ले सकते हैं या फिर उन्हें अजमेर में एमडीएस विश्वविद्यालय के नए कुलपति की जिम्मेदारी दे सकते हैं। उप्रेती की अगले हफ्ते सेवानिवृत्ति होने वाली है। बता दें कि पिछले साल अगस्त में उन्हें जून 2021 तक का विस्तार दिया गया था।

1986 बैच के आईपीएस अधिकारी भूपेंद्र सिंह को 30 जून, 2019 को पुलिस महानिदेशक बनाया गया था और माना जा रहा था कि वे दो साल तक इस पद को संभालेंगे। उन्हें सेवा विस्तार देने का फैसला संघ लोक सेवा आयोग द्वारा गठित समिति की सिफारिश और राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश पर आधारित था।

यह भी पढ़ें- गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा- 14 सीटों से चुनाव लड़ने का मिला ऑफर, बिहार में कहीं से भी जीत सकता हूं

भूपेंद्र सिंह और एसीबी डीजी आलोक त्रिपाठी राज्य के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। डीजीपी बनने से पहले सिंह एटीएस और एसओजी डीजी का कार्यभार संभाल चुके हैं। वे लंबे समय तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में तैनात रहें। 

बता दें कि हाल ही में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने वीआरएस ले लिया। राज्यपाल ने उनके आवेदन को मंजूर कर लिया है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि पांडेय पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद राजनीति के क्षेत्र में उतर सकते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Certain Cancer Treatments May Heighten Danger From COVID-19

Thu Sep 24 , 2020
By Amy NortonHealthDay Reporter TUESDAY, Sept. 22, 2020 (HealthDay News) People with cancer are at increased risk for severe COVID-19. Now, a preliminary study suggests that certain cancer therapies may heighten those odds even further. Researchers found that of 3,600 U.S. cancer patients who contracted COVID-19, the highest risk of […]

Breaking News

Recent Posts