गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत नौवें पायदान पर: डब्लूजीसी

नई दिल्ली। विश्व स्वर्ण परिषद द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त, 2020 के प्रथम पखवाड़े तक भारत के पास 657.7 टन गोल्ड रिजर्व दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि भारत स्वर्ण भंडार (गोल्ड रिजर्व) के मामले में दुनिया के दस शीर्ष देशों में नौवें पायदान पर है।

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्लूजीसी) के मुताबिक दुनिया के टॉप 10 सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार वाले देश।

-अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार मौजूद है। अमेरिका का स्वर्ण कोष कुल 8133.5 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 79 फीसदी है।

-जर्मनी स्वर्ण भंडार के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर रहता है. इस देश के पास कुल 3,363.6 मेट्रिक टन का स्वर्ण कोष मौजूद है। विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 75.6 फीसदी है।

-इटली के पास दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा स्वर्ण भंडार मौजूद है। इटली के पास कुल स्वर्ण कोष 2,451.8 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 71.3  फीसदी है।

-फ्रांस स्वर्ण भंडार के मामले में चौथे पायदान पर आता है. फ्रांस के पास कुल स्वर्ण भंडार 2,436 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 65.5 फीसदी है।

-रूस स्वर्ण भंडार के मामले में पांचवे स्थान पर मौजूद है।रूस के पास कुल स्वर्ण भंडार 2,299.9 मेट्रिक टन है।इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 23 फीसदी है।

-चीन इस सूची में छठे स्थान पर है। चीन के पास कुल स्वर्ण भंडार 1,948.3 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 3.4 फीसदी है। 

-स्विट्जरलैंड स्वर्ण भंडार के मामले में सातवें स्थान पर मौजूद है। इसके पास कुल स्वर्ण भंडार 1,040 मेट्रिक टन है। इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 6.5 फीसदी है। 

-जापान स्वर्ण भंडार के मामले में 8वें नंबर पर मौजूद है.।इसके पास कुल स्वर्ण भंडार 765.2 मेट्रिक टन है।इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 3.2  प्रतिशत है।

-भारत स्वर्ण भंडार के मामले में 9वें स्थान पर मौजूद है। भारत के पास कुल स्वर्ण भंडार 657.7 मेट्रिक टन है।इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 7.5 फीसदी है। और इस सूची में नीदरलैंड दसवें पायदान पर है। इसके पास कुल स्वर्ण भंडार 612.5 मेट्रिक टन है. इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा 71.4 फीसदी है।

हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

यह खबर भी पढ़े: लालू के समधी चन्द्रिका राय, फराज फातमी व जयवर्द्धन यादव ने थामा राजद का दामन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Latest News Updates; Russia looking for partnership with India for producing Covid-19 vaccine Sputnik V | बड़ी मात्रा में कोरोना की दवा तैयार करने में भारत की मदद चाहता है रूस, बोला- साझेदारी से दुनियाभर में वैक्सीन की डिमांड को पूरा कर सकेंगे

Thu Aug 20 , 2020
Hindi News International Latest News Updates; Russia Looking For Partnership With India For Producing Covid 19 Vaccine Sputnik V मॉस्को10 मिनट पहले कॉपी लिंक स्पुतनिक वी को रूस के गैमालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबॉयोलॉजी ने आरडीआईएफ के साथ मिलकर बनाया है। -प्रतीकात्मक फोटो रशियन डाइरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड के […]

Breaking News

Recent Posts