Faridabad Sarpanch brother beat and three bullets also fire in Ballabgarh | बल्लभगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते सरपंच के भाई के हाथ-पैर तोड़े, जाते-जाते तीन गोलियां भी मार गए बदमाश

फरीदाबाद15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • गोली लगने के बाद सरपंच के भाई की हालत गंभीर
  • एक महीने पहले दुकान पर बैठकर शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

बल्लभगढ़ के डीग गांव में गुरुवार देर रात बदमाशों का कहर देखने को मिला। बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के सरपंच के भाई के हाथ-पैर तोड़ दिए और उसके बाद उसे 3 गोलियां मारकर फरार हो गए, जिसके बाद सरपंच के भाई को फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल युवक के पिता धर्म सिंह का कहना है कि एक महीने पहले कुछ बदमाश उसके बेटे की दुकान पर शराब पी रहे थे, जिसका उसके बेटे ने विरोध किया था। इस दौरान बदमाशों ने उसके साथ गाली-गलौज की और गोली मारने की भी धमकी दी। घायल युवक के पिता का कहना है पुलिस को मामले की शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बजाय शिकायतकर्ता के ही खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

बल्लभगढ़ एसीपी जयवीर सिंह राठी का कहना है कि डीग गांव में बदमाशों ने अजय नामक युवक के हाथ पैर तोडऩे के बाद उसे तीन गोलियां मारकर फरार हो गए। एसीपी का कहना है कि पीड़ित के परिवार ने 15 लोगों के नाम बयान में दर्ज कराए हैं, जयवीर सिंह राठी का कहना है कि पीड़ित परिवार के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

সপরিবারে আমিরশাহির পথে... পিপিই কিট পরে যেন অ্যাস্ট্রোনট রোহিত-রীতিকা, অবাক সামাইরা

Fri Aug 21 , 2020
আমিরশাহি উড়ে যাবার আগে রোহিতের মেয়ে সামাইরা হিটম্যান-এর কিট ব্যাগ গুছিয়ে দিচ্ছে। নেট দুনিয়ায় সেই ছবি রীতিমতো ভাইরাল হয়ে গিয়েছে। Source link

Breaking News

Recent Posts