- Hindi News
- Local
- Haryana
- Haryana BJP District President Facebook Hacked As Someone Uploaded Pornographic Photos In Faridabad
फरीदाबाद6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फरीदाबाद जिले में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा।
- मुंबई से किसी ने फोन कर उनकी डिटेल भी मांगी
- पुलिस ने जिलाध्यक्ष की शिकायत पर दर्ज किया केस
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की आईडी पर किसी शरारती तत्व ने अश्लील फोटो अपलोड कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। इसकी जानकारी मिलने पर गोपाल शर्मा ने पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह से शिकायत की। सीपी के आदेश पर शहर थाना बल्ल्भगढ़ ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने भाजपा अध्यक्ष की आईडी पर अश्लील फोटो अपलोड उन्हें लिंक भेजा है।
गोपाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गुरुवार को उनके किसी परिचित ने बताया कि सीही गांव निवासी नवीन दलाल नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो अपलोड किया है और उस पर भाजपा नेता गोपाल शर्मा लिखा है। इस अश्लील फोटो में एक अधेड़ उम्र का पुरुष और एक औरत अश्लील हरकत कर रहे हैं।
गोपाल शर्मा का कहना है कि उनका नाम बदनाम करने के लिए किसी फर्जी फोटो पर उनके नाम का इस्तेमाल किया गया है । उन्होंने ये भी बताया कि कुछ देर बाद मुंबई से उनके मोबाइल नंबर पर किसी का फोन आया। फोन करने वाला खुद को पत्रकार साकेत तिवारी बता रहा थआ।
इस शख्स ने अश्लील फोटो से सम्बन्धित फोटो का लिंक भेजा और पूछा कि ये आपकी फोटो जो कि आपके नाम से वायरल हो रही है। फोन करने वाले व्यक्ति ने गोपाल शर्मा की पर्सनल डिटेल भी हासिल करने की कोशिश की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही फोटो अपलोड करने वाले की तलाश की जा रही है।
0
