Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | अमेरिका में एक दिन में 26 हजार नए संक्रमित बढ़े, मैक्सिको और ब्राजील में सबसे ज्यादा मौतें ; दुनिया में अब तक 96 लाख से ज्यादा मरीज

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 87 हजार 338 लोगों की मौत, जबकि 52.28 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 24 लाख से ज्यादा संक्रमित, जबकि 1 लाख 24 हजार 485 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 26, 2020, 02:16 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 96 लाख 21 हजार 906 लोग संक्रमित हैं। इनमें 52 लाख 28 हजार 983 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, 4 लाख 87 हजार 338 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा अमेरिका में 26 हजार 695 संक्रमित बढ़े।
दूसरे नंबर पर भारत रहा। यहां 18 हजार 183 नए मामले सामने आए। दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें मैक्सिको और ब्राजील में हुईं। पिछले 24 घंटे में मैक्सिको में 947 लोगों ने जान गंवा दी। ब्राजील में 560 मौतें हुईं। तीसरे नंबर पर भारत रहा। यहां 401 लोगों ने जान गंवा दी। 

नेतन्याहू बोले- यूएई के साथ मिलकर कोरोना से लड़ेंगे
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गुरुवार को कहा कि वह यूएई के साथ मिलकर कोरोनावायरस से लड़ेंगे। इजराइल के एक अरब देश के साथ मिलकर काम करने की इस खबर में चौंका दिया है। वेस्ट बैंक और जॉर्डन घाटी में इजराइल के कब्जे पर यूएई उसे चेतावनी देता रहा है। यूएई में 46 हजार से ज्यादा तो इजराइल में 22 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 24,77,805 1,24,485    10,41,221
ब्राजील 12,07,721 54,434 6,49,908
रूस  6,13,994 8,605 3,75,164
भारत 4,89,795 15,302 2,85,076
ब्रिटेन 307,980 43,230 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,94,166 28,327 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,64,689 8,586 1,51,589
चिली 2,59,064 4,903  2,19,327
इटली 2,39,706 34,678 1,86,725
ईरान 2,15,096 1,0130 1,75,103

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • कतर में 2022 फीफा वर्ल्ड कप के काम से जुड़े 1000 श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां काम करने वाले एक इंजीनियर की कोरोना से मौत हो गई थी। 

यूरोप के 30 देशों में पिछले 2 हफ्ते में बढ़ा संक्रमण
यूरोप में डब्ल्यूएचओ के रीजनल डायरेक्टर हैंस क्लज ने कहा है कि 30 यूरोपीय देशों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसमें 11 देश ऐसे हैं जहां पर कोरोना दोबारा से पैर पसार रहा है। वर्चुअल ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। यूरोप में अब तक 23.70 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं और 1.89 लाख से ज्यादा की जान जा चुकी है।

फ्रांस: पेरिस में एफिल टावर तीन महीने बाद खोला गया
उधर, पेरिस में एफिल टावर तीन महीने के बाद दोबारा खोला गया। फ्रांस में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से ही इसे बंद कर दिया गया था। सेंकड वर्ल्ड वार के बाद पहली बार एफिल टावर इतने समय तक बंद रहा। हर साल यहां करीब 70 लाख पर्यटक आते हैं।

फ्रांस में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से ही एफिल टावर बंद कर दिया गया था। सेंकड वर्ल्ड वार के बाद दूसरी बार एफिल टावर इतने समय तक बंद रहा। 

बांग्लादेश: बीएनपी पार्टी के 73 नेताओं की मौत हो चुकी
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के 73 नेताओं की अब तक कोरना की वजह से जान जा चुकी है। वहीं, 284 नेता संक्रमित हुए हैं। बीएनपी के सेक्रेटरी जनरल मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगिर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कोरोना को लेकर सही कदम न उठाने का आरोप लगाते हुए सरकार की आलोचना की। बांग्लादेश में संक्रमण के एक लाख 26 हजार 606 मामले आ चुके हैं और 1621 की जान जा चुकी है। 

सेनेगल के राष्ट्रपति क्वारैंटाइन
पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद क्वारैंटाइन हो गए हैं। देश के सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, 58 साल के सैल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक महीने पहले उनके भाई की भी जांच की गई थी। देश में अब तक 6 हजार मामले सामने आ चुके हैं और 93 लोगों की मौत हुई है।

सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वे एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए थे, जिसके बाद उन्होंने क्वारैंटाइन होने का फैसला किया।

पाकिस्तान: 4044 नए केस सामने आए
पाकिस्तान में 24 घंटे में 4044 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 148 लोगों की मौत हुई है। देश में संक्रमण का आंकड़ा 1.92 लाख से ज्यादा हो गया है, जबकि 3903 की जान जा चुकी है। देश में 81 हजार 307 लोग ठीक भी हो चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा 74,070 मामले सिंध प्रांत में हैं।

पाकिस्तान के कराची शहर में एक महिला का कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। देश में संक्रमण से अब तक 81 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

महामारी के बीच अमेरिका गए पोलैंड के राष्ट्रपति
पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डुडा पहले ऐसे वैश्विक नेता हैं, जो महामारी के बीच अमेरिका गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में उनका स्वागत किया। अमेरिका में अभी संक्रमण के मामले 24 लाख से ज्यादा हो गए हैं, जबकि 1 लाख 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

हर हफ्ते 10 लाख केस मिल रहे: डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोनम गेब्रियेसियोस ने बुधवार को कहा कि अगले हफ्ते तक संक्रमण का मामला 1 करोड़ से ज्यादा हो सकता है। फिलहाल, हर हफ्ते 10 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। वहीं, कई देश ऑक्सीजन कंस्नट्रेटर मशीन की कमी से जूझ रहे हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के चलते हर दिन 88 हजार बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी हो रही है। ऑक्सीजन कंस्नट्रेटर संक्रमित मरीजों को सांस लेने के लिए जरूरी है। अगले कुछ दिनों में 120 देशों को 14 हजार ऑक्सीजन कंस्नट्रेटर भेजने की योजना है।

ऑस्ट्रेलिया: एक लाख लोगों का टेस्ट होगा
ऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ दिनों में मामले बढ़े हैं। इसकी वजह से सरकार ने घर-घर जाकर कोरोना का टेस्ट करने का फैसला किया है। मेलबर्न कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। विक्टोरिया स्टेट में गुरुवार को 33 नए केस मिले हैं। जहां कोरोना के मामले ज्यादा हैं, वहां 1000 से ज्यादा सैनिकों को तैनात किया जाएगा। यहां एक लाख से ज्यादा लोगों का टेस्ट करने की योजना है। अधिकारियों के मुताबिक, हर दिन 10 हजार लोगों का 10 दिन तक टेस्ट किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है। सिडनी में लोग घर से बाहर टहलते नजर आए।

ब्रिटेन: 6000 लोगों पर टेस्ट किया जा सकता है

ब्रिटेन में कोरोना की नए वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू हो गया है। देश में यह दूसरी वैक्सीन है, जिसका इंसानों पर ट्रायल हो रहा है। वैक्सीन का जानवरों पर ट्रायल सफल रहा था। लंदन के इंपीरियल कॉलेज के प्रोफेसर रॉबिन शटोक की अगुआई में 300 लोगों पर इसका ट्रायल होगा। इससे पहले ऑक्सफोर्ट यूनिवर्सिटी के रिसर्चर भी एक वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल कर रहे हैं। रिसर्चर का कहना है कि पहले फेज के ट्रायल के बाद अक्टूबर में दूसरे फेज की शुरुआत होगी। वैक्सीन का 6000 लोगों पर टेस्ट किया जाएगा।

ब्रिटेन के सेंट थॉमस अस्पताल के मेडिकल स्टाफ एक कोरोना मरीज को भर्ती करने ले जाते हुए। ब्रिटेन में कोरोना के दूसरे वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। 300 लोगों पर इसकी जांच होगी।

ब्राजील: एक दिन में 40 हजार से ज्यादा मामले 
ब्राजील में 24 घंटे में 40,995 मामले सामने आए हैं। 1185 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12 लाख 7 हजार 721 पहुंच गई है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 54,434 हो गई है। एक दिन पहले ब्राजील में 40,131 मामले सामने आए थे और 1374 लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे नंबर पर है।

रूस: मॉस्को में अब तक 3669 मौतें
 रूस में 24 घंटे में 7113 नए मामले सामने आए हैं और 92 लोग की मौत हुई है। रूस में संक्रमितों की संख्या 6.13 लाख से ज्यादा है। यहां अब तक 8605 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3.75 लाख से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। यहां राजधानी मॉस्को में मरने वालों की संख्या 3669 हो गई है। मॉस्को में इस समय 2.16 लाख से ज्यादा मामले हैं।

यह फोटो 20 जून की है। रशियन फुटबॉल प्रीमियर लीग का मैच देखने जाने से पहले बच्चे का तापमान चेक करती स्टाफ। रूस में अब तक 6.13 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

इजरायल: 532 नए मामले
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में 532 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,139 हो गई है। मरने वालों की संख्या 308 हो गई है। देश में अब तक 15,961 मरीज ठीक हो चुके है। सक्रिय मामलों की संख्या 5870 है, जो कि चार मई के बाद से सबसे अधिक है।

इजराइल के सोनोविया कंपनी के कर्मचारी वाशेबल और रीयूजेबल मास्क बनाते हुए। कंपनी का कहना है कि इससे कोरोनावायरस को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन जल्द बनाने का दबाव डालने से बड़ा खतरा, 65 साल पहले जल्दबाजी में बने पोलियो टीके से 70 हजार बच्चे दिव्यांग हो गए थे

डायबिटीज और मोटापे से पीड़ित महिलाओं में कोरोना से मौत का खतरा 24% तक घटाती है मेटफॉर्मिन ड्रग, जबकि पुरुषों में ऐसा नहीं

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

475 new COVID-19 cases, 15 deaths in West Bengal

Thu Jun 25 , 2020
Kolkata (West Bengal) [India], June 25 (ANI): At least 475 new COVID-19 cases and 15 deaths reported in West Bengal in the last 24 hours. The total number of cases has reached 15,648 including 10,190 discharged, 4,852 active cases and 606 deaths, according to the State Health Department. With the […]

Breaking News

Recent Posts