Sonipat Gurgaon (Haryana) Coronavirus 10338 Cases District Wise Latest Updates | Corona Cases Jump In Faridabad Sonipat Ambala Karnal Hisar Panipat Sirsa Fatehabad Yamunanagar | 115 नए केस आए, पलवल में 1 मरीज की मौत, 56 मरीजों की हालत नाजुक

  • प्रदेश में 36 मरीजों को मिली छुट्टी, 5164 हो चुके हैं डिस्चार्ज
  • इस समय प्रदेश में 5024 एक्टिव मरीज मौजूद

दैनिक भास्कर

Jun 21, 2020, 04:02 PM IST

पानीपत. हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या 10 हजार 338 पहुंच गई है। रविवार को 115 नए मरीज आए। इसके साथ-साथ पलवल में 1 मरीज की मौत हो गई, अब तक कुल 150 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। राहत की बात ये है कि 36 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। अब तक कुल 5164 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में अब 5024 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। 

प्रदेश में रविवार को गुड़गांव में 87, भिवानी में 22, झज्जर में 5, सिरसा में 1 मरीज मिला। वहीं डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की बात करें तो सोनीपत में 32 और पलवल में 4 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में 35 मरीज इस समय अॉक्सीजन पर सांस ले रहे हैं तो 21 वेंटिलेटर पर हैं। 

हरियाणा में अभी तक 2 लाख 15 हजार 110 संदिग्धों के सैंपल की जांच हो चुकी है। 1 लाख 99 हजार 65 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 10 हजार 338 पॉजिटिव मिले हैं। 5707 की रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में 49.95 प्रतिशत रिकवरी रेट है, अब 11 दिन में मरीज दोगुने हो रहे हैं।  

अब तक 150 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 150 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 102 पुरूष और 47 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 59, फरीदाबाद में 52, सोनीपत में 10, रोहतक में 6, पानीपत में 5, अंबाला, भिवानी, जींद व करनाल में 3-3, झज्जर और पलवल में 2-2, हिसार तथा चरखी-दादरी में 1-1 की मौत हो चुकी है। 

यह है प्रदेश में संक्रमितों की स्थिति

  • फिलहाल प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 10338 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव में 4394, फरीदाबाद में 2100, सोनीपत में 826, रोहतक में 421, पलवल में 259, झज्जर में 185, अंबाला में 269, करनाल में 214, नारनौल में 173, नूंह में 133, हिसार में 184, पानीपत में 118, भिवानी में 223, जींद में 84, रेवाड़ी में 148, सिरसा में 83, कुरुक्षेत्र में 102, फतेहाबाद में 92, पंचकूला में 87, कैथल में 66, चरखी-दादरी में 60 तथा यमुनानगर में 82 संक्रमित मिले हैं। 
  • वहीं 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 5164 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 2409, फरीदाबाद में 707, सोनीपत में 456, झज्जर में 112, रोहतक में 196, नूंह में 111, पानीपत में 82, पलवल में 146, अंबाला में 153, हिसार में 94, करनाल में 107, नारनौल में 96, जींद में 36, पंचकूला में 40, कुरुक्षेत्र में 62, भिवानी में 81, सिरसा में 61, कैथल में 52, रेवाड़ी में 12, यमुनानगर में 34, फतेहाबाद में 55 तथा चरखी-दादरी में 43 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Amazon signals entry into alcohol delivery in West Bengal

Sun Jun 21 , 2020
Amazon.com Inc has secured clearance to deliver alcohol in India’s eastern state of West Bengal, according to a document seen by Reuters, signalling the U.S. e-commerce giant’s first foray into the country’s multi-billion-dollar sector. In a notice on Friday, West Bengal State Beverages Corp, the authorised agency to carry out […]

Breaking News

Recent Posts