Five Children Die, Two Injured LPG Cooking Gas Cylinder Blast In Bihar Purnia | गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार के पांच बच्चों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

पूर्णिया21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिलेंडर में हुए धमाके के बाद बिखरा किचन का सामान।

  • महिला ने खाना बनाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया सिलेंडर में आग लग गई
  • धमाके की जद में महिला और उसके छह बच्चे आ गए

बिहार के पूर्णिया जिले में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। बच्चे का इलाज भागलपुर के अस्पताल में हो रहा है। वहीं, महिला का इलाज पूर्णिया के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। 

घटना पूर्णिया जिले के बायसी के खपड़ा पंचायत के ग्वालगांव में सोमवार देर शाम घटी। सिलेंडर से गैस रिस रहा था। महिला को इसका पता नहीं चला। उसने खाना बनाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में सिडेंटर में विस्फोट हो गया।

धमाके की जद में महिला और उसके छह बच्चे आ गए। रात में ही सभी को इलाज के लिए गांव के लोग पूर्णिया लेकर आए। एक बच्चे की मौत पूर्णिया में हो गई। घायलों की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर ले जाने के दौरान चार और बच्चों की मौत हो गई। 

कंटेंट: मनोहर कुमार

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nor’wester kills two, south Bengal likely to receive more rainfall

Tue Jul 21 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Published: May 29, 2020 10:47:14 am The squall brought rain Wednesday evening onwards, a week after cyclone Amphan left a trail of destruction in South Bengal districts. The meteorological department on Thursday forecast more rain in South Bengal in the next two days, […]

Breaking News

Recent Posts