Lalu, who took Bihar 30 years behind in the 15-year rule, only brought his family forward: Devendra Fadnavis | 15 साल के राज में बिहार को 30 साल पीछे ले गए लालू, सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाया: देवेंद्र फडणवीस

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Lalu, Who Took Bihar 30 Years Behind In The 15 year Rule, Only Brought His Family Forward: Devendra Fadnavis

पटना22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक को संबोधित करते देवेंद्र फडणवीस।

  • फडणवीस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनसंपर्क करने का मंत्र दिया
  • लालू राज के 15 साल में बिहार देश का सबसे पिछड़ा राज्य बन गया था

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव की जिम्मेदारी मिली है। फडणवीस ने बैठक के पहले दिन वर्चुअल सभा को संबोधित किया।

लालू राज में प्रताड़ित हुआ बिहार
फडणवीस ने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र की सरकार मिलकर काम कर रही है। बिहार विकास के पथ पर बढ़ रहा है। पिछले 15 साल में बिहार को हमने बदला है। लालू राज में बिहार प्रताड़ित हुआ था। लालू का राज 15 साल रहा। उन्होंने अपने 15 साल के राज में बिहार को 25-30 साल पीछे पहुंचा दिया।

जब प्रगति में बाधा उत्पन्न की जाती है तो बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधारने में बहुत ताकत से काम करना होता है। बिहार के विकास के लिए हमने काम किया। केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार और बिहार सरकार ने मिलकर विकास को हर वर्ग तक पहुंचाया है।

कार्यकर्ताओं को दिया घर-घर जाने का मंत्र
फडणवीस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनसंपर्क करने और लोगों को सरकार द्वारा किए गए काम बताने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना और बाढ़ के चलते स्थिति कठिन है। इस चुनाव में बड़ी सभाएं नहीं हो पाएंगी। हमें वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर चुनाव प्रचार करना होगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं को घर-घर जाना होगा और लोगों को बताना होगा कि कैसे लालू राज के 15 साल में बिहार देश का सबसे पिछड़ा राज्य बन गया था। बिहार गुनाहों का राज्य बन गया था। सत्ता में बैठे नेता सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे थे।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

New customised plane for Modi Air India One to arrive in India next week

Sat Aug 22 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন: মার্কিন প্রেসিডেন্টের বিশেষ বিমান এয়ার ফোর্স ওয়ান-এর ধাঁচে প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীর জন্য আসছে বেয়িং-এর বিশেষ বিমান। বিমানটি ব্যবহার করবেন প্রধানমন্ত্রী ও রাষ্ট্রপতি। নাম দেওয়া হয়েছে এয়ার ইন্ডিয়া ওয়ান। ভারতের চাহিদা মতো দুটি ৭৭৭-৩০০ বিমান পাঠাচ্ছে বেয়িং। সবকিছু ঠিকঠাক থাকলে আগামী সপ্তাহেই একটি বিমানটি চলে আসবে ভারতে। অন্যটি আসবে […]

Breaking News

Recent Posts