Sushant Singh Rajputs family whites a 9 page letter | क्या ‘हनी ट्रैप’ गैंग ने ली Sushant की जान? सुशांत के ‘चरित्रहनन’ गैंग में कितने लोग?

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के परिवार ने 9 पन्नों की एक चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में लिखा हर शब्द एक परिवार के बिखरने, टूटने की कहानी बयां करता है, परिवार की चिट्ठी का हर शब्द सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय मांग रहा है. परिवार की चिट्ठी का हर शब्द कई साजिशों की ओर इशारा करता है. परिवार की चिट्ठी की शुरुआत एक शेर के साथ की गई है. 

तू इधर उधर की न बात कर ये बता कि काफिला क्यूं लुटा
मुझे रहजनों से गिला नहीं तिरी रहबरी का सवाल है

सुशांत के परिवार ने चिट्ठी में कई सवाल उठाए हैं. देश की जनता भी सवाल पूछ रही है कि आखिर सुशांत केस की जांच में इतनी खामियां क्यों हैं. सुशांत केस की जांच सुलझने के बजाय हर दिन उलझती क्यों जा रही है. 

ये भी पढ़ें- पढ़िए सुशांत के परिवार की वो पूरी चिट्ठी, जिसमें लगाए गए हैं कई बड़े आरोप

उधर, सुशांत के असिस्टेंट बॉय रहे अंकित आचार्य (Ankit Acharya) ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. अंकित का दावा है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनका मर्डर हुआ है. बता दें कि अंकित आचार्य ने सुशांत के साथ तीन साल तक काम किया. बीते साल जुलाई में उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था. 

अंकिन ने कहा कि एक्टर का गला घोंटने के लिए उनके डॉग फज की बेल्ट का इस्तेमाल किया गया.

असिस्टेंट बॉय अंकित आचार्य ने कहा कि वह सुशांत के साथ 24 घंटे रहा करते थे. लेकिन पिछले साल जुलाई में उन्हें रिया चक्रवर्ती की वजह से नौकरी से निकाला दिया गया. रिया ने सुशांत के पूरे स्टाफ को चेंज कर दिया था. 

अंकित ने कहा कि  मेरे पास अब तक सुशांत की डेड बॉडी के फोटोज हैं और मैं उन पर खुद ही जांच कर रहा हूं. मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि कातिलों ने फज की बेल्ट से उनका गला घोंटा है. उस बेल्ट के ही निशान हैं वो.

साथ ही अंकित का कहना है कि फोटो में सुशांत की डेड बॉडी के साथ एक बैग दिखाई दे रही है. अंकित ने उस बैग पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि वह बैग सुशांत का हो ही नहीं सकता वह ब्रांडेड बैग इस्तेमाल करते थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Delhi High Court notice to Centre

Wed Aug 12 , 2020
The Delhi High Court on Tuesday issued notice to the Centre on a plea seeking contempt proceedings against the Ministry of Environment, Forest and Climate Change for failing to publish the translated versions of the draft Environment Impact Assessment (EIA) notification in all 22 languages of the Eighth Schedule. Justice […]

Breaking News

Recent Posts