पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200
पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहीम समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाए हैं। इस दौरान ने पाकिस्तान ने माना कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम मुल्क में ही है और वह कराची में रहता है।
दरअसल, पाकिस्तान ने आतंकियों की लिस्ट जारी की। लिस्ट के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम कराची में है। लिस्ट में दाउद इब्राहिम का पता व्हाइट हाउस, कराची लिखा गया है। बता दें कि पाकिस्तान ने यूएन की लिस्ट जारी होने के बाद यह प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने दाऊद इब्राहिम का खाता सील करने के साथ साथ उस पर शिकंजा कसने का भी आदेश दिया है।
दाऊद के पास पाकिस्तान का नागरिकता नंबर
दाऊद के पास पाकिस्तान का नागरिकता नंबर है। दाऊद की राष्ट्रीय पहचान संख्या KC-285901 है। उसका पूरा पता हैः व्हाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के पास, घर संख्या 37, सड़क संख्या 30, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी, कराची पाकिस्तान है। लिस्ट के मुताबिक, दाऊद के भारतीय पासपोर्ट का नंबर A-333602 है, जिसे 4 जून 1985 को मुंबई से जारी किया गया था। इसके अलावा उसके पास कई पासपोर्ट थे, जिसके अलग अलग नंबर हैं।

1993 में मुंबई में हुए धमाके का मुख्य आरोपी था दाऊद
सरकार ने 18 अगस्त को दो अधिसूचनाएं जारी करते हुए 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा के सरगना सईद, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर और अंडरवर्ल्ड डॉन इब्राहीम पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। इब्राहीम 1993 मुंबई बम विस्फोटों के बाद भारत के लिए सबसे वांछित आतंकवादी बन कर उभरा है।

2011 में इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करते हुए दाऊद के कराची के दो पते का जिक्र किया था। इनमें से एक था- मकान नंबर 37, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी और दूसरा व्हाइट हाउस, क्लिफटन रोड जो सऊदी मस्जिद के पास है। दोनों एक-दूसरे से पांच किमी. की दूरी पर हैं।
बैंक खाते सील करने का आदेश
खबर के मुताबिक, सरकार ने इन संगठनों और आकाओं की सभी चल और अचल संपत्तियों को जब्त करने और उनके बैंक खातों को सील करने के आदेश दिए हैं। खबर के अनुसार सईद, अजहर, मुल्ला फजलुल्ला (उर्फ मुल्ला रेडियो), जकीउर रहमान लखवी, मुहम्मद यह्या मुजाहिद, अब्दुल हकीम मुराद, नूर वली महसूद, उजबेकिस्तान लिबरेशन मूवमेंट के फजल रहीम शाह, तालिबान नेताओं जलालुद्दीन हक्कानी, खलील अहमद हक्कानी, यह्या हक्कानी और इब्राहिम और उनके सहयोगी सूची में हैं।

Source link