नई दिल्ली10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फोटो नई दिल्ली की है। पीपीई किट पहने वर्कर शनिवार को कोरोना से जान गंवाने वाले एक युवक का दाह संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 60 हजार से ज्यादा है।
- अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में सबसे ज्यादा मरीज
- देश में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6 लाख 71 हजार संक्रमित
देश में शनिवार को संक्रमण के मामले 30 लाख से ज्यादा हो गए। 30 जनवरी को पहला मामला सामने आया था। 222 दिन बाद यानी आज देश में मरीजों का आंकड़ा 30 लाख पार हो गया है। हैरानी की बात यह है कि संक्रमण के 20 लाख मामले मिलने में 206 दिन लगे थे। इसके बाद संक्रमण के 10 लाख मामले केवल 16 दिन में मिल गए हैं। देश में 5 अगस्त के बाद से हर दिन लगभग 60 हजार मरीज मिल रहे हैं।
देश में पांच सबसे संक्रमित राज्य
|
राज्य |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
| महाराष्ट्र | 6,71,942 | 21,995 | 4,80,114 |
| तमिलनाडु | 3,67,430 | 6,340 | 3,07,677 |
| आंध्र प्रदेश | 3,45,216 | 3,189 | 2,52,638 |
| कर्नाटक | 2,64,546 | 4,522 | 1,76,942 |
| उत्तर प्रदेश | 1,82,456 | 2,867 | 1,31,295 |
तीसरा संक्रमित देश भारत
भारत में शुक्रवार को 69,029 मामलों की पुष्टि हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया में तीसरा सबसे संक्रमित देश है। 58 लाख 2 हजार 145 केस के साथ अमेरिका पहले नंबर पर है, जबकि दूसरा सबसे संक्रमित देश ब्राजील है, जहां 35 लाख 36 हजार 488 मरीज हैं।
पहले 10 लाख केस होने में 138 दिन लगे थे
20 लाख से 30 लाख मामले होने में ब्राजील में 23 दिन और अमेरिका में 28 दिन लगे। तीनों देशों में से भारत में 10 लाख केस होने में सबसे ज्यादा 138 दिन लगे। लेकिन तब से, भारत में मामलों में सबसे तेजी से वृद्धि हुई है। अमेरिका में 43 दिन और ब्राजील में 27 दिनों की तुलना में 10 से 20 लाख मामले होने में भारत को 21 दिन लगे।
अमेरिका, ब्राजील की तुलना में भारत में मृत्यु दर कम
हालांकि, भारत में मरने वालों की संख्या दोनों देशों की तुलना में बहुत कम है। 30 लाख पर अमेरिका में मरने वालों की संख्या 1.3 लाख से ज्यादा थी, जबकि ब्राजील में 1 लाख से ज्यादा थे। इस बीच, भारत में एक्टिव केस शुक्रवार को 7 लाख से ज्यादा हो गए। 6 से 7 लाख होने में करीब 16 दिन लगे। इसके विपरीत, सक्रिय मामले केवल नौ दिनों में 5 लाख से 6 लाख तक बढ़ गए थे।
ये भी पढ़ें…
0