मुंबई। बीते हफ्ते शेयर बाजार में घरेलू स्तर पर हुई लिवाली और वैश्विक शेयर बाजार के अच्छे रुख के बल पर डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं, अगले सप्ताह भी बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद की जा रही है।
समीक्षाधीन अवधि में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1.47 फीसदी अर्थात 557.38 अंक की मजबूती के साथ 38434.72 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.73 फीसदी अर्थात 193.20 अंक उछलकर 11, 371.60 अंक पर बंद हुआ।
गत सप्ताह बीएसई का मिडकैप 3.61 फीसदी यानी 520.37 अंक मजबूत होकर 14953.95 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप 770.01 अंक यानी 5.56 फीसदी बढ़कर 14625.19 अंक पर बंद हुआ।
यह खबर भी पढ़े: गुरुग्राम: सोहना रोड पर 1900 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ऐलिवेटिड फ्लाईओवर गिरा
यह खबर भी पढ़े: प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार नहीं, मस्तिष्क में खून के थक्के होने की बात आई सामने
