Mehbooba Muftis daughter wants to change her mothers name in passport | अपनी मां का नाम बदलवाना चाहती हैं महबूबा मुफ्ती की बेटी, ये है वजह

श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) की बड़ी बेटी अपने पासपोर्ट में अपनी मां का नाम बदलकर महबूबा सैयद करवाना चाहती हैं. इस संबंध में इर्तिका जावेद ने एक स्थानीय अखबार में ये खबर रविवार को पब्लिश करवाई.

खबर के मुताबिक, ‘मैं इर्तिका जावेद, पुत्री जावेद इकबाल शाह, निवासी फेयरव्यू हाउस गुपकर रोड, श्रीनगर, कश्मीर-190001, अपने पासपोर्ट में अपनी मां का नाम महबूबा मुफ्ती से बदल कर महबूबा सैयद कराना चाहती हूं.’

नोटिस के मुताबिक, ‘अगर किसी को इस बारे में कोई आपत्ति है तो कृपया सात दिन की अवधि के भीतर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. उसके बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.’

ये भी पढ़े- JEE और NEET पर ओवैसी का बयान, परीक्षा रद्द नहीं करने पर मोदी सरकार पर कसा तंज

उनके करीबी सहयोगियों के मुताबिक नाम में बदलाव कराना जरूरी था क्योंकि इर्तिका के मैट्रिक के प्रमाणपत्र में उनकी मां का नाम महबूबा सैयद दर्ज है. महबूबा मुफ्ती फिलहाल अपने सरकारी आवास पर नजरबंद हैं.

केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के मद्देनजर महबूबा समेत सैकड़ों लोगों को एहतियातन नजरबंद कर दिया गया था.

LIVE TV



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nitesh Tiwari says rumours of Sushant Singh Rajput being dropped out of Narayana and Sudha Murthy’s biopic are baseless : Bollywood News

Sun Aug 23 , 2020
Sushant Singh Rajput passed away on June 14, 2020. Ever since his untimely demise, a lot of theories and rumours regarding his professional life has been doing the rounds. The number of films the actor has been dropped from and his films getting shelved are making news. The list of […]

Breaking News

Recent Posts