जिले के विभिन्न अंचलों से4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिलाड़ा शहर में सोमवार को 51 मिमी बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। दिनभर बादल छाये रहे। सड़कों पर पानी बहने लगा और कई जगह पानी भर गया। इसी तरह पीपाड़ व आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। साथीन, कोसाणा, भुंडाना, रतकुड़िया, खांगटा, मलार आदि गांवों में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे।
यहां 40 एमएम बारिश दर्ज की गई। बोरुंदा व मादलिया क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई। शेरगढ़ में सोमवार को शाम 5 बजे तक 9 एमएम बारिश हुई। दिनभर आसमान में घनघोर घटाएं छाई रही। शाम करीब 4 बजे रिमझिम बरसात शुरू हुई।
इधर, तेना व आसपास के क्षेत्र अकाल का साया
गांव व आसपास के क्षेत्र में इस वर्ष अकाल का साया है। डेढ़ महीने पूर्व हुई एक मात्र बारिश के भरोसे किसानों ने बाजरा, मूंग, मोठ, ग्वार,तिल की बुवाई की लेकिन अब फसलें जलने के कगार पर पहुंच गई है।
0
