Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | मरीजों का आंकड़ा 36 लाख के पार, 24 घंटे के अंदर 73 हजार से ज्यादा नए मरीज बढ़े, 55 हजार लोग ठीक भी हुए; अब तक 64 हजार 532 मौतें

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली18 मिनट पहले

फोटो केरल के कोझीकोड शहर की है। यहां कोरोना मरीज की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी करते स्वास्थ्यकर्मी। केरल में अब तक 73 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 288 मरीजों की मौत हो चुकी है।

  • रविवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 16,408 और आंध्र प्रदेश में 10,603 नए मरीज मिले
  • पिछले 24 घंटे के अंदर 882 मरीजों ने दम तोड़ा, 7.80 लाख लोगों का चल रहा है इलाज

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 36 लाख के पार हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 73 हजार 366 नए मरीज सामने आए। इसके पहले शनिवार को रिकॉर्ड 78 हजार 479 मरीज बढ़े थे। अब तक 36 लाख 13 हजार 742 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

राहत की बात है कि इसमें 27 लाख 68 हजार 476 लोग ठीक भी हो चुके हैं। रविवार को 55 हजार 956 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। अब तक 64 हजार 539 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, तमिलनाडु में लॉकडाउन 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने रविवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि हर रविवार को लॉकडाउन से छूट दी जाएगी। हालांकि, इस बीच सभी धार्मिक स्थल, होटल, रिजॉर्ट को फिर से खोलने का भी आदेश दिया है।

कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्थान में मंत्री संक्रमित

कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार और राजस्थान सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

15 दिन में 10 लाख से ज्यादा केस आए

बीते 15 दिनों में ही देखें तो कुल 10 लाख 14 हजार केस आए, करीब 9 लाख 4 हजार 964 मरीज ठीक हुए और 14 हजार 525 की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस में सिर्फ 95 हजार की बढ़ोतरी हुई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। देश में अब हर 10 लाख की आबादी में 29 हजार 234 लोगों का कोरोना टेस्ट हो रहा है। इनमें 2516 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।

15 दिनों में कोरोना के 10 लाख मामले

कोरोना अपडेट्स…

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऑफिस तक कोरोना पहुंच गया है। रविवार को सीएम के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) और पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री ने खुद इसकी जानकारी दी। बताया कि नियम के मुताबिक वह खुद कुछ दिन आइसोलेशन में रहेंगे।
  • केरल में 110 साल की वारियाथु पथु ने कोरोना का मात दे दी। वे इस बीमारी से ठीक होने वाली सबसे बुजुर्ग मरीज हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज मंजरी में उनका इलाज चल रहा था।
  • उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।
  • वहीं जेईई-नीट को ध्यान में रखते हुए ओडिशा सरकार ने परीक्षा के दौरान राज्य से लॉकडाउन औ शटडाउन हटाने का फैसला किया है। स्पेशन रिलीफ कमिश्नर के मुताबिक, 30 अगस्त से 7 सितंबर तक जेईई परीक्षा और 12 सितंबर से 14 सितंबर तक नीट परीक्षा के दौरान राज्य में किसी तरह का लॉकडाउन या शटडाउन नहीं रहेगा।
  • शनिवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 78 हजार 479 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 64 हजार 982 संक्रमित ठीक हो गए, जबकि 943 की मौत हो गई। नए केस और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं होने की वजह से एक्टिव केस धीमी रफ्तार से बढ़ रहे हैं।

पांच राज्यों के हाल
1. मध्यप्रदेश
बीते 24 घंटे में संक्रमण के 1442 केस आए। 1017 ठीक हुए और 22 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 60 हजार 875, ठीक होने वालों की संख्या 46 हजार 413 और कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 1345 हो गई। राज्य में टेस्टिंग बढ़ाई गई है। बीते तीन से यहां 23 हजार से 27 हजार के बीच टेस्टिंग की गई हैं। इससे पहले यहां 21 से 22 हजार टेस्टिंग की जा रही थीं। राज्य में अब तक करीब 13.25 लाख जांच की जा चुकी हैं।

2. राजस्थान

राज्य में शनिवार को संक्रमण के 1407 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 79 हजार 380 पहुंच गया। वहीं, संक्रमण से 13 मरीजों की मौत हो गई। इनमें जोधपुर, कोटा और जयपुर में 2-2, अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर, दौसा, धौलपुर, सिरोही और उदयपुर में 1-1 मरीज की जान गई है। राजस्थान में कोरोना से अब तक 1030 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 269 मरीजों की मौत हुई।

3. बिहार

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 2087 नए मरीज बढ़े। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 32 हजार 935 हो गई है। हालांकि, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को राज्य में रिकवरी रेट 85.13% था, जो बढ़कर 85.94% हो गया है।

4. महाराष्ट्र

बीते 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 16867 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7 लाख 64 हजार 281 हो गई। शनिवार को 328 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 24 हजार 103 हो गया है।

5. उत्तरप्रदेश

बीते 24 घंटे में संक्रमण के 5684 मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 505 हो गई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हजार 360 हो गई है। 1 लाख 62 हजार 741 लोग ठीक हो चुके हैं। 3356 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को राज्य में रिकॉर्ड 1 लाख 48 हजार 147 लोगों की जांच की गई।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sushant Singh Rajput’s close friend Mahesh Shetty shares his thoughts on Rhea Chakraborty’s recent interviews  : Bollywood News

Sun Aug 30 , 2020
Two days ago, actress Rhea Chakraborty gave multiple interviews to different news channels speaking out her version of all the things that have been happening post the demise of Sushant Singh Rajput and her personal equation with him. Post the interview, the late actor’s close friend Mahesh Shetty expressed his […]

Breaking News

Recent Posts