BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 25 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates | बीएसई 149 अंक और निफ्टी 46 पॉइंट ऊपर खुला, फरवरी के बाद पहली बार बीएसई सेंसेक्स 39000 के पार पहुंचा

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 25 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • कल बीएसई 364 अंक ऊपर 38,799 पर और निफ्टी 94 पॉइंट ऊपर 11,466 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.61 फीसदी बढ़त के साथ 71 अंक ऊपर 11,626 पर बंद हुआ था

फरवरी के बाद पहली बार सेंसेक्स 39000 के पार पहुंच गया है। इस पर विश्लेषकों का मानना है कि बाजार की तेजी पर कोविड का जो प्रभाव या असर था, वह अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। यही कारण है कि बाजार अब आगे जा रहा है। जैसे ही अगले कुछ समय में अनलॉक में ज्यादा ढील दी जाएगी, और अर्थव्यवस्था में कोई सुधार दिखेगा, सेंसेक्स अपना सर्वोच्च स्तर हासिल कर लेगा। यह उम्मीद है कि सितंबर तक सेंसेक्स 42,000 तक जा सकता है। मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 149 अंक ऊपर और निफ्टी 46 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला।

इससे पहले सोमवार को बीएसई 132 अंक ऊपर और निफ्टी 40 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 460.22 अंक तक और निफ्टी 125.65 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 364.36 अंक ऊपर 38,799.08 पर और निफ्टी 94.85 पॉइंट ऊपर 11,466.45 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ 378.13 अंक ऊपर 28,308.50 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.61 फीसदी बढ़त के साथ 71.01अंक ऊपर 11,626.20 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.00 फीसदी बढ़त के साथ 34.12 पॉइंट ऊपर 3,431.28 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 6.52 अंक ऊपर 3,379.12 पर नीचे बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31,64,881 हो गई है। इनमें 7,02,669 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 24,03,101 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 58,546 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 23,809,241 हो चुकी है। इनमें 817,005 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 181,114 हो चुकी है।

12:13 PM बीएसई 86.18 ऊपर 38,885.26 पर और निफ्टी 18.75 अंक ऊपर 11,485.20 पर कारोबार कर रहा है।

ज्वेलरी सेक्टर की अग्रणी कंपनी कल्याण ज्वेलर्स आईपीओ की योजना बना रहा है। इसके लिए कंपनी ने पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रोसपेक्टस (डीआरएचपी) फाइल किया है। इसके जरिए कंपनी 1,750 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है।

09:42 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर ; आयशर मोटर के शेयर सबसे ज्यादा 2.78 फीसदी की बढ़त है।

09:38 AM आयशर मोटर के शेयर में 3 फीसदी तक की बढ़त है। कल भी शेयर जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था।

खरीफ फसलों का उत्पादन इस साल 5-6 फीसदी ज्यादा हो सकता है। सोमवार को जारी क्रिसिल रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फसलों का रकबा बढ़ने और देशभर में मानसून का प्रसार बेहतर रहने से उत्पादकता में होने वाली बढ़ोतरी के कारण इस साल खरीफ फसलों का ज्यादा उत्पादन होने की उम्मीद है।

09:35 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में शामिल सभी 10 बैंकों में बढ़त है। आरबीएल बैंक के शेयर में 3 फीसदी तक की बढ़त है।

09:31 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के शेयर में से 20 में बढ़त और 10 कंपनियों के शेयर में गिरावट है। एसबीआई बैंक के शेयर में 2 फीसदी तक की बढ़त है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (UBI) और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) के विलय (मर्जर) के बाद किसी भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। यह आश्वासन पीएनबी के एमडी ने दिया है। दरअसल, बैंक के कर्मचारियों के बीच कुछ दिनों से डर का माहौल था। उन्हें डर था कि इन बैंकों के विलय से उनकी नौकरिया खतरें में पड़ सकती हैं।

09:29 AM बीएसई में शामिल 23 सेक्टर में से 21 में बढ़त और 2 में गिरावट है।

09:26 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स में बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 149.38 अंक ऊपर 38,948.46 पर और निफ्टी 46.65 अंक ऊपर 11,513.10 पर खुला।

सोमवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Flu Shots for Kids Protect Everybody, Study Shows

Tue Aug 25 , 2020
By Dennis ThompsonHealthDay Reporter FRIDAY, Aug. 21, 2020 (HealthDay News) When elementary school students get their annual flu shot, everyone benefits, a new study shows. An increased vaccination rate among grade schoolers in California was associated with a decrease in flu hospitalizations for folks in every other age bracket, researchers […]

Breaking News

Recent Posts