टाटा मोटर्स ने की अपनी प्रमुख ईवी टाटा नेक्सॉन को अब मासिक किराये पर भी उपलब्ध कराने की घोषणा

मुंबई। वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने गुरुवार को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए अपनी तरह का पहला सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च करने की घोषणा की। टाटा मोटर्स ने अपनी प्रमुख ईवी टाटा नेक्सॉन को महज 41,900 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले एक सर्व-समावेशी निश्चित किराये पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है। 

 ग्राहक अपनी सदस्यता की अवधि न्यूनतम 18 महीने से लेकर 24 और 36 महीने तक के लिए चुन सकते हैं। ओट्रिक्स ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के सहयोग से यह सेवा शुरुआत में पांच प्रमुख शहरों दिल्ली व एनसीआर, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु में दी जा रही है। मासिक सब्सक्रिप्शन दर (सभी करों के साथ) 36  माह के लिए 41,900 रूपये, 24  माह के लिए 44,900 रूपये और 18 महीने के लिए 47,900 रूपये निर्धारित की गई है। 

वाहन पंजीकरण और रोड टैक्स की परेशानी के बिना, टाटा नेक्सॉन ईवी की सदस्यता लेने की पूरी प्रक्रिया को एंड-टू-एंड डिजिटल व्यवस्था के जरिये निर्बाध बना दिया गया है। अतिरिक्त लाभों में व्यापक बीमा कवरेज, कॉल करने पर रोड साइड सहायता और निश्चित नियत समय पर सर्विसिंग और डोरस्टेप डिलीवरी के साथ मुफ्त मेंटीनेंस शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राहक अपने ईवी चार्जर को अपने घर या ऑफिस में सुविधाजनक रूप में स्थापित कर सकते हैं।    

 टाटा मोटर्स के यात्री वाहन बिजनेस यूनिट के प्रेसीडेंट शैलेश चंद्र के मुताबिक बेहतरीन सब्सक्रिप्शन मॉडल के जरिये हम ईवी के इच्छुक उपयोगकर्ताओं को इसके तमाम लाभों का अनुभव कराने के लिए इसे और अधिक सुविधाजनक बना रहे हैं। यह साझा अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ते युग में उन ग्राहकों के लिए उपयुक्त है, जो गाड़ी को खरीदने के बजाय उसके उपयोग आधारित स्वामित्व को तरजीह देते हैं। 

सब्सक्रिप्शन अवधि समाप्त होने के बाद ग्राहक या तो उसे फिर से बढ़ा सकते हैं या फिर वाहन को वापस कर सकते हैं। यह सब्सक्रिप्शन मॉडल कॉर्पोरेट्स के लिए पूरी तरह उपयुक्त है, जो गाड़ी को लीज़ पर लेना पसंद करते हैं, काम के सिलसिले में लगातार एक शहर से दूसरे शहर भ्रमण करते रहते हैं। एक निश्चित कार्यकाल के लिए शहर में रहने वाले प्रवासी भी इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।

यह खबर भी पढ़े: महेश भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सड़क 2’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 अगस्त को होगी रिलीज

यह खबर भी पढ़े: सारा और इब्राहिम में दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

India China Tension Latest News Update; India China Tension Latest News, India China Tension, India China Clash, Line Of Actual Control (LAC) | पैंगोंग त्सो के उत्तरी इलाके से सेना पीछे बुलाने को तैयार नहीं चीन, भारत ने कहा- उन्हें हटना ही होगा, हमारे जवान पीछे नहीं हटेंगे

Thu Aug 6 , 2020
Hindi News National India China Tension Latest News Update; India China Tension Latest News, India China Tension, India China Clash, Line Of Actual Control (LAC) नई दिल्ली22 मिनट पहले कॉपी लिंक चीन इस बात पर अड़ गया है कि पैंगोंग त्सो के इलाके से भारतीय सेना पीछे हटे लिपुलेख पास […]

Breaking News

Recent Posts