Indian Army said, In retaliation to the ceasefire violation from across the Line of Control, Indian Army carried out accurate and effective firing and caused heavy damage to Pakistan Army posts in the Rajouri sector | राजौरी में सीमा पार से हुई फायरिंग में आर्मी जवान शहीद, भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कई चौकियां उड़ाईं

  • पाकिस्तान की ओर से बुधवार रात राजौरी, पुंछ और कठुआ जिले में एक साथ गोलाबारी हुई
  • फायरिंग में राजौरी सेक्टर में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया, कई घरों को नुकसान पहुंचा

दैनिक भास्कर

Jun 12, 2020, 02:56 AM IST

श्रीनगर. पाकिस्तानी सेना जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। बुधवार-गुरुवार को राजौरी सेक्टर में सीमा पार से भारी फायरिंग हुई। इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। इसके बाद भारतीय सेना ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाक सैनिकों ने बुधवार रात को भी राजौरी, पुंछ और कठुआ जिले में एक साथ अचानक मोर्टार दागने शुरू कर दिए थे।

सैन्य सूत्रों ने न्यूज एजेसी को बताया कि भारत की जवाबी कार्रवाई में राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की कई चौकियां ध्वस्त हो गईं। इसी इलाके में आतंकियों के शिविर बताए जा रहे हैं। जहां से फायरिंग की आड़ में पाकिस्तान दहशतगर्दों को कश्मीर में दाखिल करना चाहता है।

पाकिस्तान एलओसी पर गांवों को निशाना बना रहा
भारतीय सेना ने बीते कुछ सालों में कई बार संघर्ष विराम उल्लंघन का माकूल जवाब देकर पाकिस्तान का मुंह बंद किया है। भारत ने यह कार्रवाई तब की, जब पाकिस्तानी सेना ने बेवजह एलओसी के आसपास के गांवों और स्कूलों को निशाना बनाया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

বয়ষ্ক ব্যক্তির সঙ্গে লিভ ইন করছেন মোনালিসা? কী বললেন বাঙালি-কন্যা

Fri Jun 12 , 2020
কীভাবে কেউ এমন কিছু লিখতে পারেন, তা নিয়ে প্রশ্ন তোলেন মোনালিসা  Source link

Breaking News

Recent Posts