Gurugram Faridabad (Haryana) Coronavirus 21482 Cases District Wise Latest News [Update]; Sonipat Rohtak Bhiwani Karnal Jind Hisar Sirsa | 242 नए मरीज आए, सोनीपत में मरीज 2 हजार पार, 273 मरीज ठीक होकर घर लौटे

  • प्रदेश में 4925 एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती
  • राज्य में 75.67 फीसदी मरीज हुए ठीक, डबलिंग रेट 21 दिन पहुंचा

दैनिक भास्कर

Jul 13, 2020, 04:37 PM IST

पानीपत. हरियाणा में सोमवार को सप्ताह की शुरूआत के साथ 242 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, इसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित का आंकड़ा 21,482 पहुंच गया है। हालांकि, एक्टिव मरीज 4925 हैं, क्योंकि कुल मरीजों में से 75.67 फीसदी ठीक होकर घर जा चुके हैं। चिंता की बात ये है कि 78 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। 67 मरीज ऑक्सीजन पर हैं, तो 11 को वेंटीलेटर पर रखा गया है। 

सोमवार को 242 पॉजिटिव मरीज प्रदेश के 11 जिलों में मिले। गुड़गांव में 67, सोनीपत में 60, रोहतक में 63, रेवाड़ी में 6, झज्जर में 7, पलवल में 21, हिसार में 2, पानीपत में 13, पंचकूला में 5, यमुनानगर में 2, कैथल में 6 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, ठीक होकर 273 मरीज घर लौटे। सोनीपत से 146, रोहतक से 16, रेवाड़ी से 91, झज्जर से 4, पलवल से 7, हिसार से 1, पानीपत से 3, पंचकूला से 1, कैथल से 4, मरीजों को छुट्टी मिली। 

अभी तक प्रदेश में 3 लाख 77 हजार 17 के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, इनमें से 21 हजार 482 पॉजिटिव मिले, जबकि 3 लाख 49 हजार 962 निगेटिव मिले। रिकवरी रेट 75.67 फीसदी है, जबकि अब 21 दिन में मरीज दोगुने हो रहे हैं। 

अब तक 301 मरीजों की कोरोना से मौत
गुड़गांव में 105, फरीदाबाद में 101, सोनीपत में 24, रोहतक में 13, करनाल में 8, पानीपत व हिसार में 7, अंबाला में 6, रेवाड़ी में 5, पलवल, भिवानी, झज्जर व जींद में 4-4, नूंह में 3 तथा फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति

  • प्रदेश में अभी तक 301 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 221 पुरुष और 80 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 6917, फरीदाबाद में 5420, सोनीपत में 2049, रोहतक में 988, भिवानी में 645, रेवाड़ी में 605, करनाल में 519, अम्बाला में 507, झज्जर में 493, पलवल में 501, महेंद्रगढ़ में 423, हिसार में 453, पानीपत में 400, नूंह में 322, कुरुक्षेत्र में 198, सिरसा में 197, जींद में 150, फतेहाबाद में 147, पंचकूला में 149, यमुनानगर में 132, कैथल में 143, चरखी दादरी में 89 पॉजिटिव मिले हैं। 
  • 14 इटली के नागरिकों समेत कोरोना को मात देने वालों का प्रदेश में आंकड़ा 16,256 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 5729, फरीदाबाद में 4387, सोनीपत में 1411, रोहतक में 599, अम्बाला में 398, पलवल में 369, भिवानी में 470, करनाल में 354, हिसार में 233, महेंद्रगढ़ में 264, झज्जर में 330, रेवाड़ी में 378, नूंह में 235, पानीपत में 189, कुरुक्षेत्र में 140, फतेहाबाद में 116, पंचकूला में 116, जींद में 113, सिरसा में 122, यमुनानगर में 105, कैथल में 107, चरखी दादरी में 56 ठीक हो चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक की संदिग्ध हत्या पर JP नड्डा ने जताया गहरा शोक

Mon Jul 13 , 2020
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में पार्टी विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की संदिग्ध हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली है।   नड्डा ने कहा कि यह […]

Breaking News

Recent Posts