मुंबई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के दौरान ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में मजबूती दिखी और ये हरे निशान पर बंद हुआ।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 44.80 अंक यानी 0.12 फीसदी की मजबूती के साथ 38,843.88 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 5.80 अंक यानी 0.05 फीसदी की मजबूती के साथ 11472.25 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान 1192 शेयर मैं तेजी दर्ज की गई, 1419 शेयरों में गिरावट आई और 104 शेयर अपरिवर्तित रहे। वहीं, निफ्टी पर टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स आज के सबसे बड़े गेनर रहे, जबकि गेल, सन फार्मा, एनटीपीसी, श्री सीमेंट्स और हीरो मोटोकॉर्प सबसे बड़े लूजर। इसके आलवा सेक्टरों में, बैंक और ऑटो को छोड़कर अन्य सूचकांक लाल रंग में समाप्त हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।
यह खबर भी पढ़े: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सुशांत को समर्पित गीत ‘इन्साफ ये एक सवाल है’
यह खबर भी पढ़े: आठ महीने तक महिला को बंधक बनाकर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, मासूम बेटे को बेचा
