नई दिल्ली। देश में किफायती विमानन सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि वह अपने ढुलाई विमानों के बेड़े में जल्द एयरबस ए340 कार्गो विमान शामिल करेगी।
स्पाइसजेट के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) अजय सिंह ने कहा कि पहला बड़े आकार का कार्गो विमान देश के सबसे बड़े कार्गो परिचालक के रूप में हमारी यात्रा में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि एयरलाइन जल्द यूरोप, अफ्रीका और एशियाई देशों के लिए सीधी कार्गो उड़ानें शुरू करेगी। सिंह ने कहा कि कुछ महीने पहले हम इस बारे में सोच भी नहीं सकते थे।
उल्लेखनीय है कि एयरबस ए340 कार्गो विमान के बाद स्पाइसजेट के बेड़े में कुल नौ कार्गो विमान हो जाएंगे। इनमें पांच बोइंग 737, तीन बॉम्बार्डियर क्यू-400 और एक एयरबस340 होगा।
यह खबर भी पढ़े: राहुल-प्रियंका ने जातीय हिंसा और बलात्कार की घटनाओं को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना
यह खबर भी पढ़े: शेयर कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा…
