- Hindi News
- Local
- Haryana
- Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 56608 Cases Updates | Haryana District Wise Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra
पानीपत3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना जांच के लिए एक व्यक्ति का सैंपल लेते हुए डॉक्टर।
- 18 विधायकों की रिपोर्ट का अभी है इंतजार, बुधवार को शुरू होगी विधानसभा
- प्रदेश में 1091 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी, कुल 46496 डिस्चार्ज
मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विधानसभा अध्यक्ष समेत 7 माननीय कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार से शुरू होने वाले मानसून सत्र में कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर ही विधानसभा में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। लिहाजा अभी तक 64 विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, जबकि 18 माननीयों की रिपोर्ट का इंतजार है। यही नहीं रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा की पत्नी और थानेसर से विधायक सुभाष सुधा का बेटा साहिल सुधा कोरोना संक्रमित मिला है। पिछले 24 घंटों में 1148 मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 56 हजार को पार कर गया।
प्रदेश में 56608 कुल संक्रमित
जबकि 1091 ठीक होकर घर लौटे तो 10 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं 220 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 194 मरीजों की सांसें अॉक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 26 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56608 पर पहुंच गई है। इसमें से 46496 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और 9489 मरीजों का इलाज चल रहा है।
इन जिलों में मिले नए मरीज
मंगलवार को 21 जिलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 132, रेवाड़ी में 129, गुड़गांव में 114, पानीपत में 109, करनाल में 80, हिसार में 74, रोहतक में 72, अंबाला में 71, सिरसा में 70, कुरुक्षेत्र में 52, कैथल में 51, सोनीपत व फतेहाबाद में 34-34, जींद में 32, यमुनानगर में 31, पंचकूला में 20, भिवानी में 13, नारनौल में 12, झज्जर में 8, पलवल में 7 तथा नूंह में 3 संक्रमित मिले।
इन जिलों में ठीक हुए मरीज
इसके साथ ही नारनौल में 164, फरीदाबाद में 123, पंचकूला में 99, अंबाला में 95, सोनीपत में 85, पानीपत में 84, गुड़गांव में 83, करनाल में 76, यमुनानगर में 55, कैथल में 53, रोहतक में 41, जींद में 34, कुरुक्षेत्र में 26, सिरसा में 23, हिसार में 16, फतेहाबाद में 10, पलवल व झज्जर में 7-7, भिवानी में 6 तथा नूंह में 4 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं कैथल में 4, फरीदाबाद में 2, अंबाला, करनाल, पंचकूला व फतेहाबाद में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।
82.14 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 1001781 पर पहुंच गया है, जिसमें 938914 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6259 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.69 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 82.14 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 33 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 39518 पर पहुंच गया है। कोरोना से 623 मौतों से मृत्युदर 1.10 फीसद पर पहुंच गई है।
अब तक 623 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 623 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 440 पुरूष और 183 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 164, गुड़गांव में 131, सोनीपत में 41, पानीपत में 39, रोहतक व अंबाला में 28-28, कुरुक्षेत्र में 26, करनाल में 23, यमुनानगर में 17, रेवाड़ी में 16, झज्जर में 15, नूंह व हिसार में 13-13, पंचकूला में 13, पलवल व सिरसा में 11-11, भिवानी व कैथल में 9-9, जींद में 8, फतेहाबाद में 6, फतेहाबाद में 4 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।
0
