Haryana Wanted Criminal Arrested In Faridabad, Know Details | हत्या और 80 लाख की लूट में वांटेड बदमाश गिरफ्तार, जेल में बंद गैंगस्टर के लिए करता था काम

  • वर्ष 2008 में की थी हत्या और 2009 में 80 लाख रुपये लूटे थे
  • फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी को चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार

दैनिक भास्कर

Jul 10, 2020, 07:32 PM IST

फरीदाबाद. शातिर अपराधियों के खिलाफ पड़ोसी राज्य यूपी में चलाए जा रहे अभियान को देखकर फरीदाबाद पुलिस भी एक्टिव हो गई है। फरीदाबाद में हत्या करने और ग्रेटर नोएडा के दनकौर में स्कॉर्पियो सवार से हथियारों के बल पर 80 लाख रुपये लूटकांड को अंजाम देने वाले वांटेड बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव नाचौली थाना भुपानी निवासी निशांत उर्फ लाला पुत्र विक्रम के रूप में हुई है। 

उक्त आरोपी इनामी बदमाश कुलभूषण और मनोज नाचौली गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। जेल में बंद इन बदमाशों के इशारे पर काम करता है। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वर्ष 2008 में अपने साथी बदमाश के जीजा की मवई गांव में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वर्ष 2009 में  इसने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कार्पियो से जा रहे एक परिवार को हथियार के बल पर बंधक बनाकर 80 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया था। पुलिस की काफी समय से इसकी तलाश थी।

डीसीपी क्राइम मकसूद अहमद ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदि है। इसने अपने गांव के दो अपराधियों कुलभूषण और मनोज को देखकर अपराध की दुनिया में कदम रखा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

West Bengal records highest single-day spike of 1,198 cases

Fri Jul 10 , 2020
West Bengal on Friday recorded yet another highest single-day spike of 1,198 COVID-19 cases. Twenty-six deaths were recorded in the past 24 hours. The total number of cases has increased to 27,109, of which 8,881 are active. Of the 26 deaths, 13 were recorded in Kolkata, six in North 24 […]

Breaking News

Recent Posts