एन चंद्रशेखरन ने कहा, कर्ज कम करना और उत्पाद पोर्टफोलियो में सुधार करना टाटा मोटर्स की प्राथमिकता होगी

मुंबई। टाटा मोटर्स लिमिटेड की शेयर धारकों की बैठक में कंपनी के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा कि कर्ज कम करना, और उत्पाद पोर्टफोलियो में सुधार करना टाटा मोटर्स की प्राथमिकता होगी।

शेयरधारकों की बैठक में एन चंद्रशेखरन ने कहा कि वर्तमान में टीएमएल समूह पर 48,000 करोड़ रुपये का शुद्ध मोटर वाहन कर्ज है। इसे समाप्त करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।

चंद्रशेखर ने कहा कि अगले तीन वर्षों में इसे शून्य ऋण स्तर के करीब लाने का लक्ष्य है। इसकी ओर कंपनी पहले ही कदम उठा चुकी है। इसमें वित्त वर्ष 2022 तक कंपनी को मुफ्त नकदी प्रवाह को सकारात्मक बनाना शामिल है। उन्होंने कहा कि टीएमएल समूह विभिन्न गैर-प्रमुख व्यवसायों में निवेश को अनलॉक करने के लिए भी देखेगा।

उन्‍होंने कहा की टाटा मोटर्स अपने यूके उद्यम जगुआर और लैंड रोवर के लिए प्रतिबद्ध है। चंद्रशेखर ने कहा कि कंपनी द्वारा हाल ही में मार्केट में लांच किए गए नेक्सॉन, अल्ट्रोज़ और हैरियर भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि फाडा द्वारा जारी किए गए नए पंजीकरणों के मुताबिक जुलाई 2020 में पंजीकृत वाहनों के मामले में टाटा मोटर्स ने महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम) को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Fire in keral secretariat, BJP-Congress accused of erasing evidence related to gold smuggling, fiercely uproar | भाजपा और कांग्रेस नेताओं का आरोप- जानबूझकर आग लगाई गई, ताकि गोल्ड स्मगलिंग से जुड़े सबूत नष्ट हो सकें

Tue Aug 25 , 2020
Hindi News National Fire In Keral Secretariat, BJP Congress Accused Of Erasing Evidence Related To Gold Smuggling, Fiercely Uproar तिरुवनंतपुरम4 मिनट पहले कॉपी लिंक सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस और भाजपा नेताओं पर पानी की बौछार करके पुलिस ने उन्हें हटाया। सचिवालय के सामने विपक्षी दलों के नेताओं […]

Breaking News

Recent Posts