- Hindi News
- National
- Fire In Keral Secretariat, BJP Congress Accused Of Erasing Evidence Related To Gold Smuggling, Fiercely Uproar
तिरुवनंतपुरम4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस और भाजपा नेताओं पर पानी की बौछार करके पुलिस ने उन्हें हटाया।
- सचिवालय के सामने विपक्षी दलों के नेताओं ने जमकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने पानी की बौछार कर सबको हटाया
- राज्यपाल से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को ठहराया जिम्मेदार
केरल सचिवालय में मंगलवार रात अचानक आग लग गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सचिवालय के बाहर हंगामा शुरू हो गया। बड़ी संख्या में भाजपा और कांग्रेस के नेता सचिवालय के बाहर जुट गए। दोनों ही पार्टी के नेताओं का आरोप था कि सचिवालय में जानबूझकर आग लगाई गई थी, ताकि गोल्ड स्मगलिंग से जुड़े सबूत नष्ट हो सकें।
कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि गोल्ड स्मगलिंग मामले में बहुत जरूरी फाइलें पूरी तरह से जला दी गईं हैं। अब इस मामले से जुड़ी कोई बैकअप फाइल उपलब्ध नहीं है। यह एक संदिग्ध मामला है। इस पूरी घटना के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन जिम्मेदार हैं।
भाजपा के नेता कुम्मनम राजशेखरन ने कहा कि कोई ऐसा ताकतवार शख्स है जो गोल्ड स्मगलिंग की जांच प्रभावित करना चाहता है। जिसका नाम सामने आने से बड़े-बड़े लोगों की कुर्सी हिल जाएगी। इसलिए जानबूझकर सचिवालय में आग लगा दी गई और सारी फाइलें जला दी गईं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
धरने पर बैठ गए नेता, पुलिस ने पानी की बौछार से हटाया
आग लगने के बाद से ही राज्य की मुख्य विपक्षी कांग्रेस और भाजपा के विधायक सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए। विधायकों ने आरोप लगाया कि आग लगी नहीं, बल्कि लगाई गई है। हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने बल का प्रयोग करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पहले लाठियां भांजी गई और फिर पानी की बौछार करके सबको हटाया गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा के केरल अध्यक्ष के सुरेंद्रन को भी हिरासत में ले लिया गया है।

सारी फाइलें सुरक्षित हैं
सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा कि कम्प्यूटर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने का संदेह है, जिसे बुझा दिया गया है। इस घटना में कोई भी महत्वूपर्ण फाइल नष्ट नहीं हुई है। वे सभी सुरक्षित हैं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करते विपक्ष के नेता।
केरल के राज्यपाल से की मुलाकात
भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने मामले में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर आरोप लगाते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। नेताओं ने सचिवाल में लगी आग को केरल सरकार की साजिश बताई।
ये भी पढ़ें…
0
