Neighbors in the middle of a fight, stabbing, murder of person, son injured in rescue in ramganj jaipur | आपसी कहासुनी में पड़ोसी ने मारा चाकू, व्यक्ति की मौत; बीचबचाव में आया बेटा घायल

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Neighbors In The Middle Of A Fight, Stabbing, Murder Of Person, Son Injured In Rescue In Ramganj Jaipur

जयपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मरने वाला व्यक्ति बिहार का रहने वाला था।

  • शहर के रामगंज थाना इलाके में सागर कॉलोनी की घटना, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
  • हमले में घायल हुए मृतक के बेटे को अस्पताल पहुंचाया, शव को मोर्चरी में रखवाया गया

शहर के रामगंज इलाके में रविवार रात को आपसी कहासुनी के बाद गुस्साए पड़ोसी ने चाकू से हमलाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। वहीं, बीच बचाव में आया मृतक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद भाग निकले हमलावर को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने धरदबोचा। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि, मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बताया जा रहा है कि चाकूबाजी में उसके गले में गंभीर जख्म आए है। इससे मौत हो गई।

थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि मृतक जाहिद (48) मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह रामगंज इलाके में स्थित सागर कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। वह यहां आरा तारी का काम करता था। रात करीब आठ बजे पड़ौस में रहने वाले युवक रिजवान से उसकी आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद तैश में आकर रिजवान चाकू ले आया। उसने जाहिद पर चाकू से हमला कर दिया।

पिता पर हमला होते देखकर और उनकी चीख पुकार सुनकर बेटा अरबाज आया। तब रिजवान ने जाहिद के बेटे अरबाज पर भी हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इस दौरान हल्ला मचने पर इकट्‌ठा हुए लोगों ने रिजवान को धरदबोचा। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Jacqueline Fernandez was the only heroine available for Kick 2 : Bollywood News

Sun Aug 16 , 2020
Jacqueline Fernandez needn’t brag about having bagged Kick 2. Firstly with two Salman Khans in the film, the leading lady is likely to have nothing to do except dance and look pretty, in that order. Secondly, at the moment, Salman doesn’t have much of a choice on heroine’s issue. With top-notch […]

Breaking News

Recent Posts