नई दिल्ली15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- इनके खिलाफ पवन कुमार चौधरी और 30 अन्य लोगों ने शिकायत दी थी
आर्थिक अपराध शाखा ने आम्रपाली अध्या ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक और निदेशक को गिरफ्तार किया है। इनके नाम संजीव कुमार सिन्हा और नारायण ठाकुर हैं, जिन पर 124 लोगों के शेयरों को गबन का आरोप है। धोखाधड़ी करीब 100 करोड़ की है। ज्वाइंट सीपी ओपी मिश्रा ने बताया धोखाधड़ी के इस मामले को लेकर साल 2017 में केस दर्ज किया गया था।
इनके खिलाफ पवन कुमार चौधरी और 30 अन्य लोगों ने शिकायत दी थी। पीड़ित लोगों का आरोप था बिना उसके ग्राहकों की अनुमति के कंपनी व उसके डायरेक्टर्स ने शेयरों को अपने पूल खातों में स्थानांतरित कर दिया था। कंपनी ने अपने ग्राहकों के शेयरों को धन लाभ के लिए गिरवी रख दिया था। बाद में अपने कर्मचारियों के खातों के जरिए अपने ग्राहकों के शेयरों को बेच दिया। किसी भी ग्राहक का भुगतान नहीं किया गया। कुल 124 शेयर धारकों के शेयरों का मूल्य लगभग 100 करोड़ है।
0
