श्रीगंगानगर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहर के वार्ड 42 मेें कई दिनाें से पेयजल सप्लाई में लाेगाें के घराें में मटमैला बदबूदार पानी आ रहा है। स्थानीय अशाेक जसूजा का कहना है कि तीन-चार दिन से राज्य कर्मचारी काॅलाेनी में लाेगाें काे यह परेशानी अा रही है। स्थानीय लाेगाें का यह भी कहना है कि काॅलाेनी में लाेग कई माह तक सीवरेज की वजह से परेशान रहे। यहां गली की सड़क कई-कई माह तक धंसी रही।
इस दाैरान भी पेयजल लाइन टूटी, लेकिन अनेक बार दाेनाें विभागाें काे अवगत कराने के बावजूद पेयजल लाइन ठीक नहीं हुई। वहीं, हनुमान चाैक से हनुमानगढ़ मार्ग पर जाने वाली मुख्य सड़क पर भी कई दिनाें से पेयजल लाइन टूटी हुई है। इस वजह से सड़क पर पानी फैला रहता है। इससे स्थानीय लाेगाें के साथ ही वाहन चालकाें काे खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जलदाय विभाग के एक्सईएन माेहनलाल अराेड़ा ने बताया कि राज्य कर्मचारी काॅलाेनी व अासपास क्षेत्र में पेयजल सप्लाई आरयूआईडीपी की ओर से करवाई जा रही है। लाइन में लीकेज हाेने पर ठीक भी विभाग द्वारा ही करवाया जाना है। फिर भी लाेगाें काे परेशानी है ताे जलदाय विभाग की अाेर से समस्या दिखवा ली जाएगी। सभी का प्रयास लाेगाें काे अधिकाधिक सुविधाएं मुहैया करवाना है।
0
