- Hindi News
- Business
- TRAI To Issue Show cause Notices To Vodafone Idea, Airtel For Premium Data Plans: Report
नई दिल्ली40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्राई ने कंपनी से पूछा यह सवालट्राई वोडाफोन आइडिया के प्रायोरिटी प्लान रेडएक्स तथा भारती एयरटेल के प्लेटिनम प्लान की जांच कर रहा है।
- ट्राई के मुताबिक कंपनी इस प्लान के जरिए तेज डेटा स्पीड का झूठा दावा कर रही है और ग्राहकों को गुमराह कर रही है।
- ट्राई ने वोडाफोन-आइडिया से 31 अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा है
भारतीय दूरसंचार नियामक प्रधिकरण (ट्राई) ने वोडाफोन-आइडिया को उसके प्रीमियम प्लान पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्राइवेट दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया पर ग्राहकों को गुमराह करने का आरोप है। ट्राई के मुताबिक कंपनी इस प्लान के जरिए तेज डेटा स्पीड का झूठा दावा कर रही है और ग्राहकों को गुमराह कर रही है। ट्राई ने कहा कि प्लान में ट्रांसपैरेंसी का अभाव है। यह रेगुलेटरी नियमों के विपरीत है।
ट्राई ने 31 अगस्त तक मांगा जवाब
ट्राई ने 31 अगस्त तक मांगा जवाबनोटिस में रेगुलेटर ने वोडाफोन आइडिया से 31 अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा है। नोटिस में कहा गया है कि रेडएक्स टैरिफ प्लान ( RedX premium plan) को बंद क्यों नहीं किया जाना चाहिए। कंपनी ट्राई के टेक्निकल टीम के समक्ष अपने इस दावे को साबित नहीं कर पाई। सूत्रों के मुताबिक भारती एयरटेल को कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किया गया है। एयरटेल ने ट्राई के आदेश का पालन करने की बात कही है और स्वेच्छा से अपनी प्लैटिनम पेशकश में बदलाव किया है। इसलिए ट्राई उस पर जांच को आगे नहीं बढ़ा रहा है।
ट्राई कर रहा है प्लेटिनम प्लान की जांच
ट्राई ने कंपनी से पूछा यह सवालट्राई वोडाफोन आइडिया के प्रायोरिटी प्लान रेडएक्स तथा भारती एयरटेल के प्लेटिनम प्लान की जांच कर रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि प्रायोरिटी प्लान के जरिए कुछ ग्राहकों को नेटवर्क में प्राथमिकता देने से कही बिना प्रीमियम सेवा वाले ग्राहकों की सेवाएं तो प्रभावित नहीं हो रही हैं। और क्या इनके तहत नियमों का किसी तरह का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है।
0
