From September 7, it will be necessary to open religious places, social distancing and masking for the common people | 7 सितम्बर से आम लोगों के लिए खुल सकेंगे धार्मिक स्थल, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना जरूरी होगा

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • From September 7, It Will Be Necessary To Open Religious Places, Social Distancing And Masking For The Common People

जयपुर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर की तस्वीर। यह मंदिर लॉकडाउन के बाद से ही लोगों के लिए बंद है।

  • जिले के कलेक्टर और एसपी बड़े धार्मिक स्थलों में जाकर व्यवस्थाएं देखेंगे
  • सभी धार्मिक स्थलों को समय-समय पर सैनिटाइज करना जरूरी होगा

राजस्थान में सभी धार्मिक स्थल 7 सितंबर से आम लोगों के लिए खोले जा सकेंगे। कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह फैसला लिया। सभी धार्मिक स्थलों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा। हर जिले के कलेक्टर और एसपी बड़े धार्मिक स्थलों में जाकर निगरानी करेंगें।

बड़े धार्मिक स्थलों में कोरोना सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करवाने की जिम्मेदारी भी उस जिले के कलेक्टर और एसपी की होगी। सभी धार्मिक स्थलों को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करना जरूरी होगा।

गौरतलब है कि सरकार सितंबर के महीने से अनलॉक 4 की तरफ बढ़ रही है। इसके तहत स्कूल और कॉलेज खोले जाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि सरकार ने अभी तक इस पर कोई आदेश नहीं दिया है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन, धर्म गुरुओं एवं धार्मिक स्थलों के संचालन के लिए गठित कमेटी के साथ-साथ दर्शनार्थियों की अधिक भीड़ एकत्र न हो। उन्होंने आमजन से अपील की कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए जहां तक संभव हो पूजा, उपासना, प्रार्थना और नमाज घर पर रहकर ही की जाए ताकि धर्म स्थलों पर भीड़ नहीं जुटे।

पूर्व पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह, निदेशक स्वास्थ्य भी संक्रमित
जयपुर और जोधपुर में कोराेना संक्रमण विस्फोटक रूप ले चुका है। बुधवार को जोधपुर में पहली बार 304 जबकि जयपुर में 295 नए केस मिले। प्रदेश में भी लगातार 11वें दिन 1300 से अधिक संक्रमित मिले। 1345 नए केस के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 74,670 पहुंच गया है। कोराेना की चपेट में अब पूर्व पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह भी आ गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य निदेशालय के डायरेक्टर केके शर्मा और जयपुर के सीएमएचओ द्वितीय हंसराज भी संक्रमित पाए गए हैं। बीते 24 घंटे में 12 रोगियों की जान भी गई। इनमें जयपुर के 3, जोधपुर-बीकानेर के 2-2, अजमेर, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़ और सीकर का 1-1 रोगी शामिल हो गया है। अब मृतकों का कुल आंकड़ा 992 हो गया है।
इसके अलावा बीकानेर में 147, अलवर में 92 और अजमेर में 87 रोगी मिले। अस्पताल में भर्ती रोगियों की संख्या 14099 हो गई। अच्छी बात यह है कि बीते कुछ िदनों से से इसमें लगातार िगरावट आई है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ryan Reynolds to co-write and star in Netflix comedy, Upstate : Bollywood News

Wed Aug 26 , 2020
Actor Ryan Reynolds has signed on another film. He is continuing his work Netflix after 6 Underground and Red Notice. The 43-year-old actor will star in and co-write the upcoming Netflix comedy titled Upstate. According to Deadline, “The project reunites Reynolds and August, who last worked together on 2007’s The […]

Breaking News

Recent Posts