लगातार 5वें दिन घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार पांचवें दिन आज बढ़त के साथ बंद हुए।

आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 39.55 अंक यानी 0.10 प्रतिशत बढ़कर 39,113.47 अंक पर और  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.65 अंक यानी 0.08 प्रतिशत बढ़कर 11,559.25 पर बंद हुआ। 

एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक  की अगुवाई में लगातार पांचवें सत्र के लिए बाजार के बेंचमार्क हरे रंग में बंद हुए। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंफोसिस के शेयरों म़े गिरावट की वजह से शुरुआती बढ़त को गंवाकर आखिर में बेंचमार्क  हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

यह खबर भी पढ़े: वर्क फ्रॉम होम या फिर ऑनलाइन पढ़ाई में खराब इंटरनेट बना रोड़ा, अब यह 5 टिप्स करेंगे आपकी सहायता

यह खबर भी पढ़े: अनुष्का और विराट के घर आने वाला है नया मेहमान, सोशल मीडिया पर दी जानकारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

YouTube channel launched for physical activity of Delhi government school children | दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चों की शारीरिक गतिविधियों के लिए यू-ट्यूब चैनल शुरू

Thu Aug 27 , 2020
नई दिल्ली4 घंटे पहले कॉपी लिंक फाइल फोटो। दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए एक और बड़ा प्रयोग किया है। कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद हैं। लेकिन बच्चों की शारीरिक गतिविधियां जरूरी हैं। इसके लिए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ दिमाग’ कार्यक्रम […]

Breaking News

Recent Posts