रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
– फोटो : Social Media
लाइव अपडेट
08:23 PM, 27-Aug-2020
आदित्य ठाकरे से मेरी न कभी बात हुई है और न मैं उनसे कभी मिली हूं- रिया
आदित्य ठाकरे से मेरी न कभी बात हुई है और न मैं उनसे कभी मिली हूं। मेरा कोई पॉलिटिकल कनेक्शन नहीं है। मैं किसी नेता को नहीं जानती हूं। रिया ने कहा कि सीबीआई अब इस मामले की जांच कर रही है। सब पता कर लेगी।
08:18 PM, 27-Aug-2020
झूठे लेख और ‘मी टू’ के मामले से परेशान थे सुशांतः रिया
रिया ने कहा कि सुशांत झूठे लेख और मी टू के मामले से परेशान थे। मी टू का आरोप लगाए जाने की वजह से वह काफी परेशान रहा करते थे। रिया ने आगे कहा कि मैंने सुशांत से प्यार किया है और मेरे बारे में इतने सारे आरोप लग रहे हैं। रिया ने कहा कि जनता से अपील करती हूं कि सच का साथ दें।
08:13 PM, 27-Aug-2020
सुशांत सिंह राजपूत जैसा सुंदर लड़का खोने का मलालः रिया चक्रवर्ती
सुशांत की मौत के मामले में आरोपी माने जाने वाली रिया चक्रवर्ती ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे मलाल है कि सुशांत सिंह राजपूत जैसा सुंदर लड़का खो दिया।
08:10 PM, 27-Aug-2020
सुशांत के पैर छुने पर रिया का बयान
रिया ने एक चैनल से बातचीत में बताया कि, ‘मैं 3-4 सेकंड तक रुकी थी, क्योंकि पोस्टमॉर्टम होना था। लेकिन जब एम्बुलेंस की ओर शव को ले जा रहे थे, तो मैंने सॉरी कहा और सुशांत के पैर छुए।’
08:05 PM, 27-Aug-2020
दिशा सालियान से मेरी एक बार हुई मुलाकात- रिया
रिया ने माना कि दिशा सालियान से मेरी एक दफा मुलाकात हुई। रिया ने यह भी कहा कि सुशांत भी दिशा से एक ही बार मिले हैं। फरवरी या मार्च के महीने में। दिशा सालियान की मौत के बारे में पूछने पर रिया ने कहा कि उसकी मौत के बारे में मैं कुछ नहीं जानती।
08:02 PM, 27-Aug-2020
सबकी तरह मैं भी जानना चाहती हूं सुशांत की मौत की सच्चाई- रिया
एक चैनल से बातचीत में रिया ने कहा कि सबकी तरह मैं जानना चाहती हूं कि सुशांत ने आत्महत्या क्यों की। उन्होंने कहा कि सुसाइड की नहीं बल्कि जिंदगी को लेकर बातचीत होती थी। मुझे समझ नहीं आ रहा कि उस हफ्ते में ऐसा क्या कि उन्हें सुसाइड करना पड़ा।
07:59 PM, 27-Aug-2020
अंतिम संस्कार के वक्त मेरा नाम नहीं था-रिया
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने कहा, ‘मैं उनके घर नहीं गई थीं। मुझे बताया गया था कि उनके अंतिम संस्कार के वक्त मेरा नाम नहीं था, इंडस्ट्री के लोगों के नाम थे। लेकिन मेरा नाम नहीं था, क्योंकि उनका परिवार नहीं चाहता था की मैं वहां पर जाऊं। कुछ लोगों ने मुझे घर आकर समझाया कि तुम वहां नहीं जा सकती हो। अगर तुम गईं तो तुम्हें वहां से निकाल दिया जाएगा, इसलिए मत जाओ। लेकिन मेरे दोस्तों ने कहा कि आप एक बार बॉडी जरूर देख लें।’
07:52 PM, 27-Aug-2020
आज भी मैं सॉरी बोलती हूं- रिया
शवगृह में सुशांत को ‘सॉरी बाबू’ बोलने की बात पर रिया ने एक चैनल से बातचीत में कहा, ‘हां..और वहां पर कोई क्या कहेगा? अगर किसी की जान चली गई थी। आज भी मैं सॉरी बोलती हूं क्योंकि इस तरह की बातें हो रही हैं। मौत का मजाक बना दिया गया है। आज भी मैं सॉरी बोलती हूं क्योंकि आज उनके काम को याद नहीं किया जा रहा है।’
07:39 PM, 27-Aug-2020
‘सॉरी बाबू’ बोलने वाली रिया ने सुशांत के पिता पर लगाए बड़े आरोप
‘सॉरी बाबू’ बोलने वाली रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के पिता पर लगाए बड़े आरोप लगाए हैं। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने कहा कि सुशांत का अपने पिता के साथ रिश्ता अच्छा नहीं था।
07:38 PM, 27-Aug-2020
रिया के वॉट्सऐप चैट में हुआ सुशांत को ड्रग्स देने की बात का खुलासा
रिया के वॉट्सऐप चैट में ये खुलासा हुआ है कि वह सुशांत को ड्रग्स देने की बात कर रही थी। वहीं सुशांत के परिवार के वकील ने भी ये कहा है कि ये पता लगाना जरूरी है कि सुशांत को इस बात का पता था भी या नहीं कि उन्हें ड्रग्स दी जा रही है।
07:27 PM, 27-Aug-2020
हार्ड ड्राइव को लेकर खुलासा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने बताया है कि रिया और सुशांत के बीच आठ जून को झगड़ा हुआ था। इसके बाद रिया घर छोड़कर चली गईं। पिठानी ने बताया कि एक सुशांत और रिया की मौजूदगी में एक आईटी वाला आया था। उसने आठ हार्ड ड्राइव डिस्ट्रॉय की थीं।
07:24 PM, 27-Aug-2020
रिया और उसके सहयोगियों को सजा मिलेः सुशांत के पिता केके सिंह
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पिता केके सिंह ने पहली बार रिया चक्रवर्ती पर हत्या का आरोप लगाया है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि रिया उनके बेटे की हत्यारी है। वह लंबे वक्त से उसे जहर दे रही थी। उसे और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जाए और सजा मिले।
07:17 PM, 27-Aug-2020
‘सॉरी बाबू’ कहने वाली रिया पर सुशांत के पिता ने लगाए संगीन आरोप
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी माना जा रहा है। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। सुशांत से जुड़े कई लोगों ने भी रिया को लेकर कई बातों का खुलासा किया है।
07:11 PM, 27-Aug-2020
एनआईए को सौंप देनी चाहिए सुशांत केस की जांच –पी मुरलीधर राव
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जारी सीबीआई की जांच के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा है कि मामले की जांच एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को सौंप दी जानी चाहिए। राव ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके यह बात कही। उन्होंने कहा, आत्महत्या के लिए उकसाने और अप्राकृतिक मौत की जांच सीबीआई कर रही है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रेल ब्यूरो) ड्रग यूज को लेकर जांच कर रही है। एनआईए को इसकी जांच में शामिल होना पड़ सकता है।
06:53 PM, 27-Aug-2020
सुशांत की मौत की पुष्टि किसने की थी?
अब तक मिली जानकारी के अनुसार सुशांत के शव को फंदे से पिठानी ने नौकरों की मौजूदगी में उतारा था। सीबीआई सिद्धार्थ से लगातार पूछताछ कर रही है। सीबीआई जानना चाहती है कि चारों में से किसने सुशांत की मौत की पुष्टि की थी। पूरे मामले में पिठानी अहम गवाह है। वह उस घर में सुशांत के साथ ही रहता था।
06:50 PM, 27-Aug-2020
सुशांत को फंदे से लटका हुआ सबसे पहले किसने देखा था?
इस मामले में अभी तक यही साफ नहीं हो पाया है कि सुशांत सिंह राजपूत को फंदे से लटका हुआ सबसे पहले किसने देखा था। 14 जून को हुई इस घटना के दौरान घटनास्थल पर सुशांत के अलावा चार लोग थे। इनमें से तीन सुशांत के नौकर थे और उनका दोस्त सिद्धार्थ पिठानी था। सीबीआई इनसे लगातार पूछताछ कर रही है।
06:48 PM, 27-Aug-2020
सीबीआई की जांच इन दो सवालों के जवाब पर टिकी है
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच इन दो सवालों के जवाब पर टिकी है। अगर इन सवालों के जवाब मिल जाते हैं तो सीबीआई के लिए इस मामले की गुत्थी सुलझाना काफी आसान हो सकता है।
06:45 PM, 27-Aug-2020
रिया के घर पर आज हुआ हंगामा
मुंबई पुलिस गुरुवार को रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया था। वहीं, अभिनेत्री के घर के बाहर हंगामा हुआ। मुंबई पुलिस ईडी की चिट्ठी देने के लिए उनके घर पहुंची।
06:40 PM, 27-Aug-2020
थाइलैंड ट्रिप पर 70 लाख रुपये खर्च किए
मुझसे पहले भी छह लड़कों के साथ थाइलैंड एक ट्रिप पर गया था। जहां उसने 70 लाख रुपये खर्च किए और एक प्राइवेट जेट लेकर गया। सुशांत अपनी चाहत के मुताबिक जिंदगी जीते थे।
06:38 PM, 27-Aug-2020
सुशांत राजा की तरह जिया करता था
रिया ने सुशांत की इच्छा को जाहिर करते हुए कहा, ‘वो ऐसा करना चाहता था। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं थी। मुझे चिंता इस बात की थी कि बहुत ज्यादा लंबा ट्रिप है। बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो रहे हैं। लेकिन वो ऐसे ही राज की तरह जिया करता था।
06:37 PM, 27-Aug-2020
अगर साबित करना पड़े तो वो टिकट्स मेरे पास हैं
रिया ने इंटरव्यू में कहा, ‘लेकिन सुशांत ने सोचा कि इसमें से यूरोप ट्रिप की जाए। तो उसने वो टिकटें कैंसिल करा दीं। अगर साबित करना पड़े तो वो टिकट्स मेरे पास हैं। सुशांत ने वो टिकटें कैंसिल कीं और फर्स्ट क्लास की टिकटें बुक कीं और फिर बाकी की ट्रिप पर उसने होटल का बिल भरा।’
06:34 PM, 27-Aug-2020
सब प्रूफ हैं मेरे पास-रिया
रिया ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘पेरिस में एक कंपनी के साथ मेरा एक शूट था। शियन, जो कि कपड़ों की कंपनी है उसका एक फैशन शो था। उसके भी चैट, सब प्रूफ हैं मेरे पास। उस फैशन शो को अटेंड करने के लिए मुझे पैरिस बुलाया जा रहा था। मेरी टिकटें बिजनेस क्लास और होटल की टिकटें बुक थीं।’
06:30 PM, 27-Aug-2020
चर्चा में सुशांत और रिया की यूरोप ट्रिप
दरअसल कुछ वक्त पहले रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की यूरोप ट्रिप काफी चर्चा में थी। बताया जा रहा था कि उस यूरोप ट्रिप का पूरा खर्चा सुशांत सिंह राजपूत ने ही उठाया था। इस खबर के सामने आने के बाद से ही रिया को लेकर ऐसा कहा जाने लगा था कि उन्होंने सुशांत के पैसों का भी इस्तेमाल किया है। ऐसे में अब रिया ने यूरोप ट्रिप को लेकर इंटरव्यू में अपनी बात रखी।
06:25 PM, 27-Aug-2020
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम मुंबई हई रवाना
इधर दिल्ली से ड्रग्स मामले की जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम रवाना हो गई है। वहीं, रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। दूसरी तरफ, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई की पूछताछ जारी है।
06:23 PM, 27-Aug-2020
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को जहर देकर मार डाला- सुशांत के पिता
इस बीच सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रिया ने सुशांत को जहर देकर मार डाला है। रिया चक्रवर्ती ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में ड्रग्स वाली बातों का खंडन किया है और कहा है कि सुशांत को फ्लाइट में डर लग रह था कि इसलिए उन्होंने एक दवाई ली थी।
06:20 PM, 27-Aug-2020
ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद जांच के घेरे में रिया चक्रवर्ती
बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ। सीबीआई की जांच में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद सीधे तौर पर रिया चक्रवर्ती जांच के घेरे में आ गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई के बाद अब नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एंट्री हुई है, जिससे रिया पर जल्द शिकंजा कसा जा सकता है।
05:53 PM, 27-Aug-2020
रिया चक्रवर्ती का खुलासा, झूठे लेख और ‘मी टू’ के मामले से परेशान थे सुशांत
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई की टीम मुंबई में अभिनेता की मौत के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए संदिग्धों और गवाहों से लगातार पूछताछ कर रही है।

