- Hindi News
- Local
- Haryana
- Palwal Postmortem Report Reveals 10 year old Mute deaf Girl Murdered After Rape, Arresting One Accused And Police Engaged In Questioning
पलवल6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पलवल में पुलिस की गिरफ्त में 10 साल की मूक-बधिर बच्ची की रेप के बाद हत्या का आरोपी।
- पलवल जिले के एक गांव की बोलने और सुनने में अक्षम 10 साल की बच्ची सोमवार से लापता थी, उसकी मां भी नहीं बोल पाती
- मंगलवार रात को खेत से शव मिलने के बाद परिजनों ने थाने का घेराव किया तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी
पलवल में 10 साल की गूंगी-बहरी बच्ची की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई थी। यह खुलासा गुरुवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। साथ ही इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने बच्ची के गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने गुनाह कबूल किया है। अब पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान आरोपी से और खुलासे होने की संभावना है। यह बात डीएसपी बलबीर सिंह ने शाम पत्रकार वार्ता में बताई।
दरअसल, जिले के एक गांव की 10 साल की बच्ची सोमवार से लापता थी। न तो बच्ची और न ही उसकी मां भी बोल नहीं पाती हैं, जब परिवार वालों ने पूछा तो उसने इशारों में बताया कि बेटी गायब हो गई है। मंगलवार देर रात उसका शव गांव के निकट ही खेत में मिला। आरोप है कि जब बच्ची नहीं मिली और परिजन थाने में शिकायत देने गए तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद वो थाने से बिना शिकायत दिए ही वापस लौट आए। मंगलवार को फिर से परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव की ही एक महिला जब शौच के लिए खेत में गई तो उसने बच्ची का शव पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों ने मंगलवार को थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद बच्ची की हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतक बच्ची की आंखों पर भी आरोपियों ने गहरे जख्म किए हुए थे, यह भी सामने आया है। इसके संबंध में पुलिस ने पहले से दर्ज गुमशुदगी के मामले में 346 के साथ 302, 201 और पॉक्सो एक्ट भी जोड़ दिया है।
एसपी दीपक गहलावत ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। इसके बाद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी है। पुलिस टीमों ने एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर मौके की निशानदेही कराई तो आरोपी ने अपना गुनाहा कबूल कर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि उसके साथ इस वारदात में और कौन शामिल था और कैसे उसने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले शराब पी थी, लेकिन डीएसपी का कहना था कि आरोपी का मेडिकल कराने के बाद ही शराब की पुष्टी की जाएगी।
0