Bollywood News In Hindi : Actor Javed Hyder sell vegetables due to less of work in lockdown | सब्जी बेचने पर मजबूर आमिर खान की गुलाम में नजर आ चुके जावेद हैदर, लॉकडाउन ने छीन लिया काम

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 07:47 PM IST

80 और 90 के दशक में फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुके एक्टर जावेद हैदर पर लॉकडाउन बेहद बुरा वक्त लेकर आया  है। काम न मिलने के कारण जावेद सब्जी बेचने पर मजबूर हो गए हैं। जावेद की हालत का पता तब चला जब डॉली बिंद्रा ने उनका वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। टिकटॉक पर  बने इस वीडियो में जावेद दुनिया में रहना है तो काम कर प्यारे गाने पर लिपसिंक करते और सब्जी बेचते हुए नजर आ रहे हैं।

 

कई एक्टर्स जूझ रहे हैं

जावेद पहले एक्टर नहीं हैं, जो लॉकडाउन में बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इसके पहले राजेश करीर ने भी एक इमोशनल वीडियो शेयर कर मदद की गुहार लगाई थी। वीडियो वायरल होते ही राजेश को आर्थिक मदद मिल गई थी। जावेद हैदर भी उसी दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में 19 मार्च से शूटिंग बंद थी, जो तमाम फिल्म संगठनों ने शूटिंग से जुड़ी गाइडलाइन्स जारी होने के बाद कुछ टीवी शोज की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

बाल कलाकार के तौर पर फिल्म बाप नंबरी बेटा दस नंबरी में कादर खान के बेटे के रूप में भी दिखाई दिए थे। इसके अलावा उन्हें आमिर खान की फिल्म गुलाम और बाबर में देखा गया था। टीवी शो जीनी और जू जू, लाइफ की ऐसी की तैसी में भी नजर आए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bengal Safari to open after taking Covid safety measures: Minister | Kolkata News

Sun Jun 28 , 2020
JALPAIGURI: The Bengal Safari, a state government-run wild animals park, in Darjeeling district and other tourist spots under the forest department will be opened after taking all precautionary measures to check the spread of coronavirus, a minister said on Sunday. “We don’t want a spike in coronavirus cases. We will […]

Breaking News

Recent Posts