- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur Jodhpur (Rajasthan) Coronavirus Cases Unlock Update | Rajasthan Corona Cases District Wise Today News; Jaipur Jodhpur Ajmer Kota Chittorgarh Bharatpur Banswara Bhilwara
जयपुर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जयपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़ों के कारण लगातार रैंडम सेंपलिंग की जा रही।
- राज्य में अब तक 22.28 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके
- सभी धार्मिक स्थल 7 सितंबर से आम लोगों के लिए खोले जा सकेंगे
राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 1345 नए मामले सामने आए। इनमें जोधपुर में 233, जयपुर में 225, कोटा में 129, अलवर में 121, अजमेर में 113, भीलवाड़ा में 55, राजसमंद में 54, सीकर और पाली में 30-30, बांसवाड़ा में 27, बीकानेर में 26, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में 25-25, बूंदी में 23, उदयपुर और दौसा में 19-19, भरतपुर में 18, नागौर और चूरू में 17-17, बाड़मेर में 16, सिरोही में 13, गंगानगर में 13, झुंझुनू में 12 डूंगरपुर में 12, बारां में 12, चित्तौड़गढ़ में 10, टोंक और करौली में 9-9, सवाई माधोपुर और धौलपुर में 8-8, हनुमानगढ़ और जैसलमेर में 6-6, जालौर में 5 संक्रमित मिला। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 76015 पहुंच गया। वहीं, 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें जयपुर में 3, कोटा और जोधपुर में 2-2, भरतपुर, जैसलमेर, चूरू, भीलवाड़ा, बीकानेर और उदयपुर में 1-1 की मौत हुई।
वहीं, राजस्थान में अब सभी धार्मिक स्थल 7 सितंबर से आम लोगों के लिए खोले जा सकेंगे। कोरोना संक्रमण की समीक्षा बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह फैसला लिया। सभी धार्मिक स्थलों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा। हर जिले के कलेक्टर और एसपी बड़े धार्मिक स्थलों में जाकर निगरानी करेंगे। बड़े धार्मिक स्थलों में कोरोना सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करवाने की जिम्मेदारी भी उस जिले के कलेक्टर और एसपी की होगी।
सभी धार्मिक स्थलों को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करना जरूरी होगा। गौरतलब है कि सरकार सितंबर के महीने से अनलॉक 4 की तरफ बढ़ रही है। इसके तहत स्कूल और कॉलेज खोले जाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि सरकार ने अभी तक इस पर कोई आदेश नहीं दिया है।
जोधपुर, जयपुर व अलवर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार पार
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जोधपुर में हैं। यहां 11522 (इनमें 47 ईरान से आए) केस संक्रमितों के हैं। इसके अलावा जयपुर में 9785 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 7237 है। इसके अलावा अजमेर में 3959, भरतपुर में 3585, उदयपुर में 2227, बाड़मेर में 2158, भीलवाड़ा में 2063, बीकानेर में 4177, बूंदी में 501, चित्तौड़गढ़ में 775, चूरू में 884, दौसा में 513, धौलपुर में 2179, डूंगरपुर में 914, गंगानगर में 607, हनुमानगढ़ में 378, जैसलमेर में 336 का आंकड़ा पहुंच गया। इसी तरह, जालौर में 1335, झालावाड़ में 1204, झुंझुनूं में 966, करौली में 570, कोटा में 4601, नागौर में 2256, पाली में 3805, प्रतापगढ़ में 419, राजसमंद में 1100, सवाई माधोपुर में 455, सीकर में 2503, सिरोही में 1190, टोंक में 570, बांसवाड़ा में 490, बारां में 463 कोरोना संक्रमण केस आ चुके है।
प्रदेश में अब तक 1005 लोगों की मौत
- राजस्थान में कोरोना से अब तक 1005 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 266 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 93, बीकानेर में 70, कोटा में 68, भरतपुर में 68, अजमेर में 67, पाली में 42, नागौर में 41, उदयपुर में 25, धौलपुर में 19 और सिरोही में 11 मरीजों की जान गई है।
- वहीं, अलवर में 23, बाड़मेर में 18, बारां में 12, सवाई माधोपुर में 13, सीकर में 17, राजसमंद में 13, भीलवाड़ा में 14, गंगानगर में 7, डूंगरपुर में 10, जालौर में 11, करौली में 7, टोंक में 10, झुंझुनूं में 6 और चित्तौड़गढ़ में 6, प्रतापगढ़ में 5, चूरू और दौसा में 5-5, बांसवाड़ा में 4, सिरोही में 11, बूंदी में 4, जैसलमेर में 3, हनुमानगढ़ में 2 और झालावाड़ में 1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।
- राज्य में अब तक 22.28 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 76015 पॉजिटव मिले हैं। इनमें 60585 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 59860 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 14425 एक्टिव केस बचे। इसके अलावा अब तक 9281 प्रवासी राजस्थानी भी संक्रमित मिले हैं।
0
