If assured on demands, junior doctors returned to work in evening, work not done all day, 5 operations postponed | मांगों पर आश्वासन मिला तो शाम को जूनियर डॉक्टर काम पर लौटे, दिनभर नहीं हुआ काम, 5 ऑपरेशन टले

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • If Assured On Demands, Junior Doctors Returned To Work In Evening, Work Not Done All Day, 5 Operations Postponed

पटनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • पीपीई किट, ग्लव्स, सेनेटाइजर, चेंजिंग रूम आदि से सबंधित थी मांग

पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर मांगों की पूर्ति का आश्वासन मिलने पर मंगलवार की रात 8 बजे काम पर लौट आए। सोमवार दोपहर बाद से वे कार्य बहिष्कार कर रहे थे। मंगलवार को किसी विभाग में काम नहीं किया। इससे पांच ऑपरेशन स्थगित करने पर पड़े। हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि उनके कार्य बहिष्कार से चिकित्सा सेवा प्रभावित नहीं हुई है।

सीनियर डॉक्टर, पीओडी (फिजिशियन ऑन ड्यूटी) और एसओडी (सर्जन ऑन ड्यूटी) को तैनात किया गया था। मंगलवार को अस्पताल प्रशासन के साथ लंबी बैठक के बाद जूनियर डॉक्टरों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया। जूनियर डॉक्टर कोविड अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टरों के लिए एसओपी तैयार करने की मांग पर अडिग थे।

पहले भी कर चुके हैं बहिष्कार 
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार और संयुक्त सचिव डॉ. कुंदन सुमन ने बताया कि अधिकतर मांगें अस्पताल प्रशासन ने मान ली हैं और कुछ को जल्द पूरा करने का आश्वासन मिला। इसके बाद मंगलवार रात 8 बजे से जूनियर डॉक्टर काम पर लौट गए। जूनियर डॉक्टरों ने इन्हीं मांगों को लेकर 13 और 14 जुलाई को भी कार्य बहिष्कार किया था। उस वक्त भी अस्पताल प्रशासन से आश्वासन मिलने पर काम पर लौट गए थे। इसके बावजूद उस पर अमल नहीं किया गया तो सोमवार से फिर कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया था।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Opening up many economic activities will raise COVID cases in Bengal: BJP

Wed Jul 22 , 2020
By: PTI | Kolkata | Published: May 19, 2020 3:25:31 pm He said that if hawkers’ markets are opened, these can become hotspots for spreading the disease since shops there are located closely. West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee is opening up many economic activities in deference to what the […]

Breaking News

Recent Posts