12-year-old teenager stole a pistol from the head of the inspector | 12 वर्षीय किशोर ने चुराई थी दारोगा के सिरहाने से पिस्टल, एक सप्ताह से कर रहा था सरकारी आवास की रेकी

मुजफ्फरपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • एक सप्ताह से दारोगा के सरकारी आवास की कर रहा था रेकी

काजीमोहम्मदपुर थाना स्थित सरकारी आवास से दारोगा शंभूनाथ झा की लोडेड पिस्टल नयाटोला के रहने वाले 12 वर्षीय एक किशोर ने चोरी की थी। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए किशोर ने एक सप्ताह तक रेकी की थी। उसने मोबाइल से सरकारी आवास का वीडियो भी बनाया था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि बगल के एक युवक के साथ मिल कर उसने चोरी की साजिश रची थी। उक्त पिस्टल को वह किसी शातिर के हाथों बेचने की फिराक में था।

बताया कि 22 अगस्त की रात वह अपने उस साथी के साथ थाने के बाहर से रेकी कर रहा था। जैसे ही दारोगा गश्ती से लौट कर आए और कमरा बंद कर खाना खाने गए। वह पीछे के रास्ते से सरकारी आवास में पहुंच गया और ताला तोड़ डाला। फिर पिस्टल लेकर उसी रास्ते से फरार हो गया। बताया कि उक्त पिस्टल को उसने अपने घर के छप्पर में छिपा कर रख दी थी। किशोर ने बताया कि उसकी मां कई बार सरकारी आवास में झाड़ू-पोछा करने जाती थी। इसके अलावा खाना भी बनाती थी। जबकि, पिता मजदूरी करते हैं।

थाने के पीछे के सीसीटीवी के फुटेज में दिखा था किशोर
चोरी की घटना के बाद पुलिस की बेचैनी बढ़ गई थी। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। थाना परिसर के सामने वाले कैमरे में कुछ नहीं मिला। फिर पीछे वाले एक कैमरे का फुटेज खंगाला गया। जिसमें उक्त किशोर को देखा गया। उसकी पहचान के बाद उसके घर पर छापेमारी की गई। लेकिन, वह फरार था। परिजन से पूछताछ और तलाशी लेने के बाद पुलिस लौट गई। इसके बाद बुधवार को पिस्टल बरामद करने के साथ किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया। थानेदार मो. शुजाउद्दीन ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपित किशोर को बाल पर्यवेक्षण गृह भेजा जा रहा है।

उसने चोरी की घटना को स्वीकार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके साथी की तलाश में छापेमारी की। लेकिन, वह फरार है। बता दें कि 22 अगस्त की रात काजीमोहम्मदपुर थाना परिसर में स्थित सरकारी आवास का ताला तोड़कर दारोगा शंभूनाथ झा का लोडेड पिस्टल चोरी कर लिया गया था।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“If Sushant’s father never met him how does he know about Rs 17 crores in his bank,”- Rhea Chakraborty on allegations of siphoning Rs 15 crores : Bollywood News

Fri Aug 28 , 2020
There have been rapid developments in late actor Sushant Singh Rajput’s case. The actor passed away on June 14. Currently, all eyes are on actress Rhea Chakraborty who has been accused by the actor’s family for abetment of suicide. An FIR has also been filed against the actress by his […]

Breaking News

Recent Posts