बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 354 अंक उछला

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉबे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 354 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11,647 अंक से ऊपर बंद हुआ। 

आज कारोबार के दौरान बैंकिंग इंडेक्स 4 फीसदी उछल गया, जबकि मिडकैप इंडेक्स आधा प्रतिशत बढ़ा। निफ्टी ऑटो आधा फीसदी से ज्यादा चढ़ा, जबकि मेटल इंडेक्स लाल  निशान पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में शेयर बाजार में बैंकिंग शेयरों में तेजी के कारण कुछ शानदार बढ़त देखी गई। 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 353.84 अंक की तेजी यानी 0.90 फीसदी बढ़कर 39,467.31 पर और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 88.30 अंक यानी 0.76 फीसदी उछलकर 11647.60 अंक पर बंद हुआ। 

आज कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग सेक्टर में देखने को मिली। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया टॉप गेनर रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Maharashtra Coronavirus Cases Infection Corona Fatality All Updates In Hindi - महाराष्ट्र : एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 14361 मामले, 331 लोगों की मौत

Fri Aug 28 , 2020
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : पीटीआई (फाइल) पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी। *Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200 ख़बर सुनें ख़बर सुनें कोरोना वायरस संक्रमण के सात लाख से भी अधिक मामलों के साथ महाराष्ट्र देश का सबसे अधिक महामारी प्रभावित राज्य बना […]

Breaking News

Recent Posts