Haryana BMW Car Robbery; Parked Vehicle Stolen In From near house of BJP MLA in Faridabad | फरीदाबाद में कार सवार बदमाश भाजपा विधायक के घर के पास से चोरी कर ले गए फॉर्च्यूनर

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Haryana BMW Car Robbery; Parked Vehicle Stolen In From Near House Of BJP MLA In Faridabad

फरीदाबाद7 घंटे पहले

कारोबारी ने रात में घर के बाहर खड़ी की थी गाड़ी, आरोपी शीशा तोड़कर कर ले गए चोरी।

  • एक दिन पहले बीएमडब्ल्यू कार के पहिए चोरी कर ले गए कार सवार चोर
  • कारोबारी की है गाड़ी, फरीदाबाद सेंट्रल थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज

फरीदाबाद में बेखौफ कार सवार बदमाश भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता के घर के पास से ही फॉर्च्यूनर गाड़ी चुरा ले गए। चोरों की ये सारी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गाड़ी कारोबारी की बताई जा रही है। सेंट्रल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन गाड़ी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एक दिन पहले ही एनआईटी की फ्रूट गार्डन से चोरों ने रात में डॉ. रीना कपूर की बीएमडब्ल्यू कार का चारों पहिया चुरा ले गए। पुलिस अभी तक इसका पता नहीं लगा पायी है।

बता दें कि भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता सेक्टर 15 में रहते हैं। उनके घर से महज 200 मीटर की दूरी पर कारोबारी अंकुश मलिक का मकान है। अंकुश मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गुरुवार की रात वह अपनी फार्च्यूनर गाड़ी से घर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी घर के सामने लगाकर सो गए।

रात करीब डेढ़ बजे ब्रेजा कार में सवार होकर बदमाश वहां पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे को ऊपर घुमाकर फार्च्यूनर का शीशा तोड़कर चुरा ले गए। मलिक रात डेढ़ बजे अपने कुत्ते का दूध देने के लिए जब बाहर आए तो देखा कि उनकी गाड़ी गायब थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Alia Bhatt, Aditya Roy Kapur, Sanjay Dutt starrer SADAK 2 is confusing, depressing and a dull fare.

Fri Aug 28 , 2020
A list of one of the prolific directors of Bollywood will remain incomplete if Mahesh Bhatt isn’t mentioned. He carved a niche for himself and impressed audiences and critics alike with his ability to handle light-hearted musicals as well serious, intense dramas with equal panache. One of his memorable films […]

Breaking News

Recent Posts