- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur Jodhpur (Rajasthan) Coronavirus Cases Unlock 3.0 Latest Update | Rajasthan Corona Cases Deaths District Wise Today News; Jaipur Jodhpur Bharatpur Kota Ajmer Dungarpur
जयपुर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की जांच के लिए लगातार रैंडम सैंपलिंग की जा रही है।
- राज्य में अब तक 22.54 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं
- राजस्थान में कोरोना से अब तक 1017 मरीजों की जान जा चुकी
राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 1355 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 237, जोधपुर में 195, कोटा में 133, बीकानेर में 65, सिरोही में 55, भीलवाड़ा में 52, झालावाड़ में 50, अलवर में 49, सीकर में 42, अजमेर में 40, पाली में 39, नागौर में 37, चूरू में 34, उदयपुर में 31, बूंदी में 27, बाड़मेर में 24, टोंक और डूंगरपुर में 23-23, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में 21-21, भरतपुर में 20, हनुमानगढ़ और बांसवाड़ा में 19-19, नागौर और गंगानगर में 18-18, दौसा में 15, जैसलमेर में 14, सवाई माधोपुर और प्रतापगढ़ में 13-13, बारां में 11, झुंझुनू में 8, धौलपुर में 5, करौली में 2 पॉजिटिव मिले। इसके साथ पॉजिटिव का आंकड़ा 77370 पहुंच गया। वहीं, 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें जयपुर में 3, जोधपुर में 2, अलवर, जालौर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, नागौर और पाली में 1-1 मौत शामिल है।
जोधपुर, जयपुर और अलवर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार पार
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जोधपुर में हैं। यहां 11717 (इनमें 47 ईरान से आए) केस संक्रमितों के हैं। इसके अलावा जयपुर में 10022 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 7286 हैं। इसके अलावा अजमेर में 3999, भरतपुर में 3605, उदयपुर में 2258, बाड़मेर में 2182, भीलवाड़ा में 2115, बीकानेर में 4242, बूंदी में 528, चित्तौड़गढ़ में 796, चूरू में 918, दौसा में 528, धौलपुर में 2184, डूंगरपुर में 937, गंगानगर में 625, हनुमानगढ़ में 397, जैसलमेर में 350 का आंकड़ा पहुंच गया। इसी तरह, जालौर में 1335, झालावाड़ में 1254, झुंझुनूं में 974, करौली में 572, कोटा में 4734, नागौर में 2293, पाली में 3844, प्रतापगढ़ में 432, राजसमंद में 1121, सवाई माधोपुर में 468, सीकर में 2545, सिरोही में 1245, टोंक में 593, बांसवाड़ा में 509, बारां में 474 कोरोना संक्रमण केस आ चुके है।
प्रदेश में अब तक 1017 लोगों की मौत
- राजस्थान में कोरोना से अब तक 1017 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 269 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 95, बीकानेर में 71, कोटा में 69, भरतपुर में 68, अजमेर में 68, पाली में 43, नागौर में 42, उदयपुर में 25, धौलपुर में 19 और सिरोही में 11 मरीजों की जान गई है।
- वहीं, अलवर में 24, बाड़मेर में 18, बारां में 12, सवाई माधोपुर में 13, सीकर में 17, राजसमंद में 13, भीलवाड़ा में 14, गंगानगर में 7, डूंगरपुर में 10, जालौर में 12, करौली में 7, टोंक में 10, झुंझुनूं में 6 और चित्तौड़गढ़ में 6, प्रतापगढ़ में 5, चूरू और दौसा में 5-5, बांसवाड़ा में 4, सिरोही में 11, बूंदी में 4, जैसलमेर में 3, हनुमानगढ़ में 2 और झालावाड़ में 1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।
- राज्य में अब तक 22.54 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 77370 पॉजिटव मिले हैं। इनमें 62033 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 61293 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 14320 एक्टिव केस बचे। इसके अलावा अब तक 9307 प्रवासी राजस्थानी भी संक्रमित मिले हैं।
0
