Sonu Sood Helping People | To Akshay Kumar Ajay Devgn To Salman Khan; Bollywood Celebrities COVID-19 Lockdown Work Updates | कुछ ने तालाबंदी में घर से काम किया, कुछ आर्थिक तंगी में पहुंचे तो कुछ मसीहा बनकर लोगों की सेवा में लगे रहे

2 घंटे पहलेलेखक: अमित कर्ण

  • कॉपी लिंक
  • अक्षय कुमार इकलौते ए-लिस्टर, जिन्होंने लॉकडाउन के बीच आत्मनिर्भर भारत अभियान का ऐड शूट किया था
  • ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन कहते हैं कि लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद की ब्रांड वैल्यू में जबर्दस्त इजाफा हुआ है

कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 6 महीने से तालाबंदी है। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर कई बातें सामने आईं। कुछ घर में रहते हुए भी काम करते रहे तो कुछ ऐसे भी रहे, जो जॉबलेस होने कारण आर्थिक तंगी में चले गए। कुछ कोरोना और लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुए लोगों की मदद कर मसीहा बन गए तो कुछ खुद कोरोना से जंग लड़ने के लिए अस्पताल तक पहुंच गए। इतना ही नहीं, दुर्भाग्यवश इस अवधि में कई बड़े सेलेब्स दुनिया को अलविदा भी कह गए। इस रिपोर्ट में ऐसे ही कुछ तथ्यों पर नजर डालते हैं:-

  • अक्षय कुमार: अक्षय कुमार सबसे पहले A-लिस्टर थे, जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान बाहर निकल एक ऐड शूट किया था। हालांकि, यह ऐड भारत सरकार के कैंपेन ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए था, जिसका निर्देशन आर. बाल्की ने किया था।
  • अमिताभ बच्चन: बिग बी ने ‘केबीसी’ के नए सीजन के प्रोमो की शूटिंग लॉकडाउन के दौरान शुरू कर दी थी। इतना ही नहीं, उन्होंने शो के रजिस्ट्रेशन के सवाल भी घर से हो शूट कर प्रोडक्शन हाउस को दिए थे
  • सलमान खान: सलमान खान लॉकडाउन लगने के बाद पनवेल स्थित अपने फार्म-हाउस पर रहे। उन्होंने इस दौरान अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया और तीन म्यूजिक वीडियो भी रिलीज किए। इतना ही नहीं, सलमान ने फ्रेश नाम से नई कंपनी भी लॉन्च की, जिसके पहले प्रोडक्ट के तौर पर सैनेटाइजर मार्केट में उतारा था।
  • माधुरी दीक्षित: रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के लिए पहला प्रोमो घर से शूट किया था। शो के ऑडिशन भी वर्चुअली शुरू किए गए थे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया था कि वे घर के किसी भी कोने में अपना डांस वीडियो शूट कर भेज सकते हैं।
  • मनीष पॉल: एक ई-कॉमर्स कंपनी के लिए मनीष पॉल ने गेम शो ‘क्या बोलती पब्लिक’ वर्चुअली होस्ट किया था।
  • वत्सल सेठ: अभिनेता वत्सल सेठ ने लॉकडाउन के दौरान एक शॉर्ट फिल्म बनाई, जिसका नाम ‘कहा तो था’ है। यह फिल्म उनके और उनकी पत्नी ईशा दत्ता पर पिक्चराइज थी।
  • मीका सिंह : मीका सिंह ने लॉकडाउन के दौरान दो म्यूजिक वीडियो घर से ही शूट किए। इनमें से एक ‘क्वारेंटाइन लव’ चाहत खन्ना के साथ फिल्माया गया था। जबकि दूसरे गीत ‘तुम जो मिल गए हो’ में वे नताशा सूरी और प्रिया बनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं।”

इन सबके अलावा करन जौहर, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, अनिल कपूर, सोनम कपूर, आयुष्मान खुराना, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन समेत कई सेलेब्स किसी न किसी बहाने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे।

  • सोनू सूद: जब देश में लॉकडाउन हुआ तो प्रवासी मजदूरों को काम और जान का खतरा महसूस हुआ और वे पैदल ही अपने-अपने राज्य के लिए निकल पड़े थे। ऐसे में सोनू सूद उनके लिए मसीहा बने। सूद ने कर्नाटक, बिहार, झारखंड और यूपी जैसे राज्यों के मजदूरों को बस से उनके घर भेजा। उन्होंने ओडिशा के कुछ मजदूरों को केरल से एयर-लिफ्ट किया था। केरल से 177 लड़कियों को फ्लाइट से उड़ीसा उनके घर भेजा था। बताया जाता है कि तीन महीने के अंदर लगभग 20 हजार मजदूरों को सोनू ने उनके घर भेजा था। इतना ही नहीं, उन्होंने मुंबई के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ को रहने के लिए अपना होटल ओपन करवा दिया था। हर दिन उन्होंने 45 हजार लोगों लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की। रमजान के दौरान 25 हजार लोगों को अलग से भोजन कराया।

“सोनू सूद ने ग्राउंड जीरो पर जो किया, उससे वे मिसाल बन गए। उनकी ब्रांड वैल्‍यू में जोरदार इजाफा हुआ है। जो काम सरकार को करना चाहिए था, वह अकेले करते हुए अलग जगह बना ली। बाकी एक्‍टर्स की तरह वो भी पांच-सात करोड़ देकर घर में रह सकते थे। लेकिन बाहर निकल कर काम करने से उनका सितारा चमक गया। यह यकीनन प्रोफेशनल फ्रंट पर ट्रांसलेट होगा। वो मास के हीरो बन चुके हैं। सोनू की फिल्म आएगी तो यकीनन उसे दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिलेगा।” – अतुल मोहन, ट्रेड एनालिस्ट

  • अमिताभ बच्चन: सोनू सूद की तरह अमिताभ बच्चन ने लगभग 800 प्रवासी मजदूरों को बस और हवाईजहाज से उनके घर भेजा था। ये सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से थे। इसके अलावा बिग बी की कंपनी एबी कॉरपोरेशन लिमिटेड ने हाजी अली ट्रस्ट और पीर मखदूम साहब ट्रस्ट की सहायता से हर दिन 4500 से ज्यादा फूड पैकेट्स मुंबई की अलग-अलग जगहों पर बंटवाए। उनके ऑफिस की ओर से हजार परिवारों के लिए 1000 राशन पैकेट्स (महीने-भर के लिए) भी उपलब्ध कराए गए। अलग-अलग एजेंसीज और लोकल अथॉरिटीज के साथ मिलकर अनगिनत मास्क, सैनेटाइजर्स भी बांटे। उन्होंने अस्पतालों, पुलिस स्टेशन्स, बीएमसी के ऑफिस और अंतिम संस्कार की जगहों पर 20 हजार से ज्यादा पीपीई किट्स भी दान किए।
  • अक्षय कुमार: अक्षय कुमार ने कोविड-19 से लड़ाई के लिए पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए का योगदान दिया। उन्होंने 3 करोड़ रुपए बीएमसी को मास्क, पीपीई और रेपिड फायर किट्स खरीदने के लिए दिए थे। मुंबई पुलिस फाउंडेशन में भी 2 करोड़ रुपए दिए और 45 लाख रुपए दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) में जमा कराए थे। इतना ही नहीं, अक्षय इसके बाद भी जहां जरूरत पड़ी, वहां आर्थिक मदद देकर चैरिटी करते रहे।
  • शाहरुख खान : शाहरुख और उनकी कंपनियों ने कोरोनावायरस महामारी से प्रभावितों की खूब मदद की। उन्होंने पीएम केयर्स फंड, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के सीएम रिलीफ फंड में योगदान दिया। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के मेडिकल स्टाफ को 25 हजार पीपीई किट्स उपलब्ध कराई। साथ ही क्वारैंटाइन केपिसिटी बढ़ाने के लिए अपना ऑफिस बीएमसी को दे दिया था, जहां हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।

सलमान खान, अजय देवगन, रोहित शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा, विकी कौशल, वरुण धवन समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी लॉकडाउन से प्रभावितों की मदद के लिए डोनेशन दिया था।

  • राजेश करीर : ‘बेगूसराय’ जैसे सीरियल्स के एक्टर राजेश करीर लॉकडाउन लगने के बाद इस कदर आर्थिक तंगी में पहुंच गए थे कि उन्होंने मुंबई से अपने गृह राज्य पंजाब जाने के लिए सोशल मीडिया पर 200-500 रुपए की मदद मांगी थी। करीर के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण शूटिंग रुकी हुई थी और उन्हें इसके बाद काम मिलने की उम्मीद भी नहीं थी।
  • नूपुर अलंकार : ‘स्वरागिनी’ जैसे सीरियल्स की एक्ट्रेस नूपुर अलंकर पहले ही पुणे एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक पर प्रतिबंध लगने के बाद परेशान थीं, जहां उनका खाता था और पूरा पैसा जमा था। ऊपर से लॉकडाउन के चलते उनकी सेविंग भी खत्म हो गई थी और काम रुक चुका था। इस बीच उनकी मां बीमार हुईं तो उन्हें इलाज के फंड के लिए सोशल मीडिया पर मदद मांगनी पड़ी थी। नूपुर की फ्रेंड रेणुका शहाणे ने एक पोस्ट लिख कर उनके लिए डोनेशन का निवेदन किया था।
  • सोनल वेंगुर्लेकर : सोनल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया था कि उन्हें उनके शो ‘ये तेरी गलियां’ के प्रोड्यूसर की ओर से भुगतान नहीं किया गया। लॉकडाउन के कारण जब वे आर्थिक तंगी में पहुंची तो उन्होंने अपने मेकअप-मैन पंकज से मदद मांगी। दरअसल, सोनल ने पंकज को उनका और उनकी प्रेग्नेंट वाइफ का हाल जानने के लिए फोन किया था। लेकिन पंकज को यह पता चला कि सोनल आर्थिक तंगी में हैं तो उन्होंने उन्हें 15 हजार रुपए दिए और कहा कि वे ये पैसे उन्हें तब वापस कर दें, जब उनकी पत्नी की डिलीवरी हो।
  • वैशाली ठक्कर: ‘ससुराल सिमर का’ जैसे शोज की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर लॉकडाउन में इस कदर आर्थिक तंगी में पहुंच गई थीं कि उन्हें अपने घर इंदौर लौटना पड़ा था। वैशाली ने बताया था कि उन्हें 2019 में एक फिल्म के अलावा कोई और काम नहीं मिला था। साथ ही उनकी पूरी सेविंग लॉकडाउन में खत्म हो गई थी।
  • मनमीत ग्रेवाल: ‘आदत से मजबूर’ जैसे सीरियल्स में नजर आए मनमीत ग्रेवाल लॉकडाउन के कारण बेहद आर्थिक तंगी में पहुंच गए थे। 15 मई को उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। 32 साल के मनमीत इंडस्ट्री छोड़ एब्रॉड शिफ्ट होना चाहते थे। लेकिन लॉकडाउन के कारण सबकुछ अटक गया था।
  • इरफान खान: कोलोन इंफेक्शन के चलते इरफान खान 29 अप्रैल का निधन हो गया था। 53 साल के इरफान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से भी जूझ रहे थे। उन्होंने 2018 में इस बीमारी का खुलासा किया था जिसके बाद लंदन में लंबे समय तक उनका इलाज भी चला था।
  • ऋषि कपूर: 67 साल के ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। वह ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे, जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर होता है। अमेरिका में उनका मैरो ट्रीटमेंट चल रहा था। वह पिछले साल न्यूयॉर्क से 11 महीने के बाद इलाज कराकर लौटे थे लेकिन अप्रैल, 2020 में उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
  • वाजिद खान: 1 जून को बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का निधन हो गया था। वे 42 साल के थे। साजिद-वाजिद की जोड़ी से पॉपुलर हुए वाजिद लंबे वक्त से किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे। उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।
  • बासु चटर्जी: गुदगुदाती रोमांटिक फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले बासु चटर्जी 4 जून को दुनिया को अलविदा कह गए थे। इंडस्ट्री में उनकी पहचान बासु दा के रूप में थी। बासु चटर्जी को छोटी सी बात, रजनीगंधा, बातों बातों में, एक रुका हुआ फैसला और चमेली की शादी जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है।
  • सुशांत सिंह राजपूत: 14 जून की सुबह सुशांत का शव उनके मुंबई स्थित अपार्टमेंट से मिलने पर सनसनी फैल गई थी। पहले कहा गया कि 34 साल के सुशांत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है लेकिन बाद में मामले में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं।
  • सरोज खान: बॉलीवुड में डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 की उम्र में 3 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वे कई दिन से सांस लेने में तकलीफ के कारण बांद्रा के हॉस्पिटल में भर्ती थीं।
  • जगदीप: 8 जुलाई को मुंबई स्थित घर में जगदीप का इंतकाल हुआ। बताया जा रहा कि 81 साल के जगदीप लंबे समय से बीमारियों से परेशान चल रहे थे। जगदीप रमेश सिप्पी की फिल्म ‘शोले’ (1975) के किरदार सूरमा भोपाली के नाम से पॉपुलर थे।
  • निशिकांत कामत: ‘मदारी’, ‘रॉकी हैंडसम’ और ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन 17 अगस्त को हैदराबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुआ। वे लिवर सिरोसिस नाम की बीमारी से जूझ रहे थे।

इन सब के अलावा टैलेंट मैनेजर दिशा सालियान, मोहित बघेल, ऋतु नंदा, हरीश शाह, परवेज खान, कुमकुम, प्रेक्षा मेहता, चांदना, सुशील गोवड़ा, अनुपमा पाठक और समीर शर्मा का निधन भी लॉकडाउन के दौरान हुआ। इनमें से ज्यादातर ने आत्महत्या की।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sara Ali Khan looks stunning in these pictures from the sets as she resumes work : Bollywood News

Sat Aug 29 , 2020
The COVID-19 pandemic took a toll on the entertainment industry of India bringing it to a halt for months. However, now the industry is getting back on its feet with several resuming shooting. Actors like Akshay Kumar, Huma Qureshi, Bhumi Pednekar, and Ranbir Kapoor have already resumed shooting. Now, actress […]

Breaking News

Recent Posts