पटना4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बच्चे के शव से लिपटकर रोती मां।
- जयनंद मांझी का बेटा मोहन कुमार घर से खेलने के लिए निकला था
- खेलने के बाद वह नहाने के लिए पइन में उतर गया, लेकिन पैर फिसलने के चलते गहरे पानी में चला गया
पटना जिले के पुनपुन में एक दस साल के बच्चे की मौत पइन में डूबने से हो गई। घटना गौरीचक के छोटकी सपहुआ की है। जयनंद मांझी का बेटा मोहन कुमार घर से खेलने के लिए निकला था। खेलने के बाद वह नहाने के लिए पइन में उतर गया, लेकिन पैर फिसलने के चलते गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में डूबने लगा तो उसने बचने के लिए हाथ-पैर मारे। पइन के पास मौजूद गांव के लोग बच्चे को डूबता देख बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक देर हो गई। मोहन पानी में डूब गया।
करीब एक घंटे तक तलाश के बाद बच्चे का शव मिला। शव पइन से जैसे ही बाहर लाया गया गांव में चीख-पुकार मच गई। मां अपने बच्चे के शव से लिपटकर चीख-चीखकर रोने लगी। गौरीचक थाना के प्रभारी एसएचओ आरके दास ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
0
