Irrfan Khan went to Lisbon with Vishal Bhardwaj to see the location of the film ‘Rani’, deepika padukone was also onboard | फिल्‍म ‘रानी’ की लोकेशन देखने विशाल भारद्वाज के साथ लिस्‍बन गए थे इरफान खान, दीपिका पादुकोण भी थीं फिल्म का हिस्सा

अमित कर्ण11 घंटे पहले

दिवंगत इरफान का पहला और आखिरी प्‍यार फिल्‍में ही थीं। खासकर हाल के बरसों में अपने खासमखास विशाल भारद्वाज के सा‍थ वह सपना दीदी की जीवनी पर बेस्‍ड फिल्‍म ‘रानी’ करने वाले थे। विशाल के करीबियों ने बताया कि इरफान उसमें एक गैंगस्‍टर के रोल में थे। दीपिका पादुकोण उनके साथ थीं। वह फिल्‍म तो फिलहाल बैकबर्नर पर है। पर दो साल पहले जब फिल्‍म शुरू होने के मोड़ पर थी, तब लोकेशन रेकी के लिए इरफान खुद विशाल भारद्वाज के साथ लिस्‍बन शहर गए थे। दोनों वहां 15 दिनों तक साथ रहे थे। उन गलियों की खाक छानी थी, जहां पुरानी और ऐतिहासिक इमारतें थीं।

फिल्म में गैंगस्टर बनते इरफान खान

विशाल दरअसल फिल्‍म में सपना दीदी के सफर को मुंबई से लिस्‍बन तक ले जाना चाहते थे। कहानी तो एस हुसैन जैदी की किताब पर बेस्‍ड थे, पर इस संदर्भ में इस पड़ाव पर वो क्रिएटिव लिबर्टी ले रहे थे। साथ ही वहां जिस तरह की इमारतें अंग्रेजों ने बनाई थीं, वैसी पुरानी और साउथ मुंबई के कुछ इलाकों में थीं। पर अब न होने के चलते भी विशाल ने उस जगह को चुना था। इसका आयडिया इरफान को पसंद पड़ा था।

ठंडेबस्ते में गई रानी फिल्म

उस फिल्‍म पर फिलहाल कुछ प्रोग्रेस नहीं है। दीपिका साउथ के एक प्रोजेक्‍ट में बिजी हैं, जो प्रभास के साथ है। साथ ही उसके बाद वो मधु मंटेना वाली ‘महाभारत’ में जुटेंगी, जिसमें वो द्रौपदी के रोल में हैं।

खुद विशाल भारद्वाज इन दिनों मसूरी में हैं। वहां वो एक अन्‍य वेब शो की रायटिंग में जुटे हैं। ‘मिडनाइट्स चिल्‍ड्रेन’ वाली तो फिलहाल होल्‍ड पर है, क्‍योंकि वहां विशाल की बजट की अपेक्षाएं कुछ और थीं। लिहाजा ‘रानी’ पर फिल्‍म के लिए क्राइम थ्रिलर पसंद करने वाले ऑडिएंस को अभी और इंतजार करना होगा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

nation News : ভোররাতে রুদ্ধশ্বাস গুলির লড়াই সীমান্তে, খতম ৩ জঙ্গি ও নিহত এক পুলিশকর্মী - jammu and kashmir: three terrorists gunned down by security forces in an encounter that began at pantha chowk in srinagar last nigh

Sun Aug 30 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: শুক্রবারের পর শনিবারও কাশ্মীরে অব্যাহত রইল সন্ত্রাসদমন অভিযান। শনিবার রাতভর জম্মু-কাশ্মীরের পন্থা চৌক চলে গুলির লড়াই। তাতেই নিকেশ হয় তিন জঙ্গি। নিহত হন এক পুলিশকর্মীও। জম্মু ও কাশ্মীর পুলিশের তরফে জানানো হয়েছে, শনিবার রাতে শ্রীনগরের পন্থা চৌক এলাকায় আচমকা গুলিবর্ষণ শুরু করে তিন জঙ্গি। খবরপেয়েই সেখানে […]

Breaking News

Recent Posts