Haryana Satta News; Seven Bookies Arrested By Faridabad Crime Branch | घर में छापेमारी कर 7 सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार, दांव पर लगे 78 हजार रुपए और प्लेइंग कार्ड बरामद

फरीदाबाद (हरियाणा)14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद में पुलिस की गिरफ्त में सट्‌टेबाजी में पकड़े गए आरोपी।

  • बल्लभगढ़ शहर की भीकम कॉलोनी में सोमवार देर रात फरीदाबाद के सेक्टर-30 के क्राइम ब्रांच की टीम ने की कार्रवाई
  • 6 आरोपी बल्लभगढ़ के आसपास के ही हैं, जबकि सातवां आरोपी आकाश उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के बदनपुर का

फरीदाबाद की सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात को बल्ल्भगढ़ में 7 सट्टेबाजों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान दांव पर लगे करीब 78 हजार रुपए नकद और 104 कैसिनो प्लेइंग कार्ड बरामद किए गए हैं। सभी के खिलाफ थाना सिटी बल्लभगढ़ में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस की यह कार्रवाई शहर की भीकम कॉलोनी में हुई है। आरोपियों में 6 बल्लभगढ़ के आसपास के ही रहने वाले हैं। इनमें चार की पहचान बल्लभगढ़ के भूदत्त कॉलोनी के दीपक, भीकम कॉलोनी के मनीष व विजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। इनके साथ अहीरवाड़ा के प्रिंस, चावला कॉलोनी के अजीत और सींही गांव के राजू को भी गिरफ्तार किया गया है, वहीं सातवां आरोपी आकाश उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के बदनपुर का निवासी है।

इस बारे में फरीदाबाद के सेक्टर-30 के क्राइम ब्रांच इंचार्ज विमल कुमार ने बताया कि उन्हें कॉलोनी के एक घर में सट्टा चल रहे होने की सूचना मिली थी। उन्होंने एक विशेष टीम गठित की और मुखबिर द्वारा बताए गए मकान पर छापेमारी के लिए भेजा।

टीम ने वहां से 7 सट्टेबाजों को धर-दबोचा। उस वक्त ये सभी सट्टा खेल रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने दांव पर लगे 77900 रुपए और 104 प्लेइंग कार्ड भी बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ थाना सिटी बल्लभगढ़ में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Banks sanction Rs 1,61,017 crore under under the Rs 3 lakh crore scheme for MSME sector, BFSI News, ET BFSI

Tue Sep 8 , 2020
The finance ministry on Monday said banks have sanctioned Rs 1,61,017 crore under the Rs 3-lakh crore Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) for the MSME sector. The disbursements by banks stood at Rs 1,13,713 lakh crore till September 3. Under the Atmanirbhar Bharat Abhiyan economic package, this scheme is […]

Breaking News

Recent Posts