- Hindi News
- International
- Coronavirus Outbreak | Coronavirus Outbreak Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19.
वॉशिंगटन17 मिनट पहले
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने रविवार को ऑकलैंड से लॉकडाउन हटाने का ऐलान किया। हालांकि, उन्होंने लोगों से अपील की कि मास्क पहनना जारी रखें।
- दुनिया में 68 लाख से ज्यादा एक्टिव केस, अब तक 1.75 करोड़ ठीक हुए
- अमेरिका में 61 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1.86 लाख की मौत
दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 51 लाख 63 हजार 150 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 75 लाख 6 हजार 54 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 46 हजार 734 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। न्यूजीलैंड ने रविवार से ऑकलैंड से लॉकडाउन हटाने का ऐलान किया। यहां दोबारा मामले सामने आने के बाद 17 अगस्त को लॉकडाउन लगाया गया था।
बीते 24 घंटे में ऑकलैंड में सिर्फ दो नए मामले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने महामारी को देखते हुए लगाए गए सख्त लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमारा सिस्टम अच्छा है क्योंकि हमारे लोग समझदार हैं। हालांकि, ऑकलैंड में अब भी घर से बाहर निकलने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने पर मास्क लगाना जरूरी होगा। फिलहाल देश में 136 मरीज हैं, इनमें से 10 अस्पताल में भर्ती है।
इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा
|
देश |
संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
| अमेरिका | 61,39,078 | 1,86,855 | 34,08,799 |
| ब्राजील | 38,46,965 | 1,20,498 | 30,06,812 |
| भारत | 35,39,712 | 63,657 | 27,12,520 |
| रूस | 9,85,346 | 17,025 | 8,04,383 |
| पेरू | 6,39,435 | 28,607 | 4,46,675 |
| साउथ अफ्रीका | 6,22,551 | 13,981 | 5,36,694 |
| कोलंबिया | 5,99,914 | 19,064 | 4,40,574 |
| मैक्सिको | 5,91,712 | 63,819 | 4,09,127 |
| स्पेन | 4,55,621 | 29,011 | उपलब्ध नहीं |
| चिली | 4,08,009 | 11,181 | 3,81,183 |
ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 1.20 लाख के पार
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 24 घंटे में 41 हजार 350 नए मामले सामने आए हैं और 758 मौतें हुई हैं। इसी के साथ यहां मौतों का आंकड़ा 1 लाख 20 हजार 262 हो गया है। यहां साओ पाउलो राज्य में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। बीते 24 घंटे में साओ पाउलो में 250 लोगों की जान गई है। यहां अब तक 29 हजार 944 मौतें हुईं। देश में अब तक 38 लाख 46 हजार 945 मामले सामने आए हैं। वायरस देश के आदिवासी बहुल इलाके जावेरी वैली तक पहुंच गया है। यहा इलाका देश के बाकी हिस्सों से कटा हुआ है। यहां मारुओ और तिकुना समुदाय के एक-एक आदिवासी की संक्रमण से मौत हुई है।

ब्राजील के बेलो होरिजोंट शहर के एक बाजार में डिसइनफेक्टेंट का छिड़काव करते सैनिक। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 38 लाख लाख के पार हो गया है।
जर्मनी में संसद के सामने प्रदर्शन
जर्मनी में शनिवार को संसद के सामने लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। हजारों लोगों ने संसद के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग थी मास्क लगाने और महामारी लगाने के लिए लगाई गई दूसरी पाबंदियां हटाई जाएं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी भी की। इसके बाद 200 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। देश में अब तक 2 लाख 42 हजार 825 मामले सामने आए हैं और 9363 लोगों की मौत हुई है।

जर्मनी के बर्लिन में शनिवार को महामारी से जुड़ी पाबंदियों को हटाने की मांग के साथ संसद के सामने प्रदर्शन करते लोग।
थाइलैंड: तंबाकू से वैक्सीन तैयार हुआ
थाइलैंड के चुलालोंगकोर्न यूनिवर्सिटी ने तंबाकू के पत्तों से वायरस के डीएनए को मिलाकर वैक्सीन तैयार किया है। थाइ रेड क्रॉस इमर्जिंग इनफेक्शियस डिजीज हेल्थ साइंस सेंटर के प्रमुख डॉ. तिरावट हेमाशुदा ने बताया कि फिलहाल इस वायरस का चूहों और बंदर पर टेस्ट किया गया। दूसरे चरण में इसका इंसानो पर ट्रायल किया जाएगा। इसे दो तरह के तंबाकू के पत्तों की प्रोटीन की मदद से तैयार किया गया है। इसका प्रोडक्शन भी दूसरे वैक्सीन के मुकाबले सस्ते होगा।

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को मास्क पहनकर इलेक्ट्रिक कीबाेर्ड बजाती एक बच्ची के सामने से गुजरते लोग।
ऑस्ट्रेलिया: विक्टोरिया में पाबंदियों में छूट नहीं
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में फिलहाल पाबंदियों में राहत नहीं दी जाएगी। यहां बीते 24 घंटे में 114 नए मामले सामने आए और 11 मौतें हुईं। इसके बाद प्रीमियर डेनियल एंड्रूज ने कहा कि अभी पाबंदियों में छूट नहीं दी जा सकती, क्योंकि मामले और भी बढ़ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा मौतें विक्टोरिया में ही हुई हैं। राज्य में अब तक 524 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक 25 हजार 670 मामले सामने आ चुके हैं और 611 मौतें हुई हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक जिम को डिसइनफेक्ट करने में जुटे लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के स्टाफ।
दक्षिण कोरिया: पांच दिन बाद 300 से कम मामले
बीते 24 घंटे में देश में 299 मामले सामने आए। पांच दिन के बाद यह पहली बार है जब देश में 300 से कम मामले सामने आए हैं। इनमें से 283 घरेलू संक्रमण के मामले हैं। बीते हफ्ते देश में नए मामलों की संख्या बढ़ी थी। इसके बाद सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को सख्ती से पालन कराने का ऐलान किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस वजह से ही संक्रमण के मामले कम हुए हैं। देश में अब तक 19 हजार 699 मामले सामने आए हैं। अब तक 323 मौतें हुई हैं।
तुर्की: इस्तांबुल में बड़े कार्यक्रमों पर रोक
तुर्की ने देश के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में शादी समारोह समेत सभी तरह के बड़े आयोजनों पर रोक लगा दी है। यहां संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। नए नियमों के मुताबिक, देश में शादी, इंगेजमेंट पार्टी पर रोक रहेगी। बच्चे और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर के बाहर होने वाले किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। देश में अब तक 2 लाख 67 हजार 64 मामले सामने आए हैं और 6284 मौतें हुई हैं।
