- Hindi News
- Local
- Haryana
- Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 62382 Cases Updates | Haryana District Wise Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra
पानीपत7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना जांच के लिए एक व्यक्ति का सैंपल लेते हुए डॉक्टरों की टीम।
- 909 मरीज ठीक होकर लौटे घर, अब तक 51,620 को मिली छुट्टी
- अभी तक 682 मरीजों की हो चुकी है कोरोना की वजह से मौत
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की तबीयत में सुधार हो रहा है। मेदांता अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सीएम अपनी दैनिक गतिविधियों के बारे में सक्रिय रहते हैं। वहीं रविवार को 1295 कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद संक्रमितों की संख्या 63282 पर पहुंच गई। हालांकि 909 मरीज ठीक होकर भी घर लौटे, जिससे ठीक होने का आंकड़ा बढ़ कर 51 हजार 620 हो गया है और 10980 एक्टिव केस हैं। वहीं 12 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई जबकि 237 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 204 मरीजों की सांसें अॉक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 33 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं।
इन जिलों में आए नए मरीज
रविवार को 22 जिलों में सबसे ज्यादा गुड़गांव में 125, करनाल में 121, अंबाला में 120, फरीदाबाद में 119, यमुनानगर में 85, पानीपत में 84, पंचकूला में 77, हिसार में 68, कुरुक्षेत्र में 57, फतेहाबाद में 56, रेवाड़ी में 54, महेंद्रगढ़ और सिरसा में 52-52, जींद में 47, सोनीपत और रोहतक में 40-40, कैथल में 29, भिवानी में 26, झज्जर में 22, पलवल में 16, चरखी दादरी में 3 और नूंह में 2 संक्रमित मिले।
इन जिलों में मरीज ठीक हुए
इसके साथ ही पंचकूला में 143, फरीदाबाद में 118, गुड़गांव में 87, करनाल में 75, अंबाला में 68, रोहतक में 48, पानीपत में 46, सोनीपत में 44, रेवाड़ी और हिसार में 42-42, भिवानी में 40, महेंद्रगढ़ में 30, चरखी दादरी में 29, कुरुक्षेत्र में 28, कैथल में 27, पलवल में 13, फतेहाबाद में 12, झज्जर में 8, सिरसा में 6, नूंह में 3 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं पानीपत में 4, अंबाला में 3, कुरुक्षेत्र में 2, फरीदाबाद, रोहतक और सिरसा में 1-1 में एक मरीज ने दम तोड़ा।
81.57 फीसदी है रिकवरी रेट
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 1130073 पर पहुंच गया है, जिसमें 1060143 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 6648 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.63 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 81.57 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 34 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 44579 पर पहुंच गया है। कोरोना से 682 मौतों से मृत्युदर 1.08 फीसद पर पहुंच गई है।
अब तक 682 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 682 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 481 पुरूष और 201 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 169, गुड़गांव में 133, पानीपत में 47, सोनीपत में 41, अंबाला और कुरुक्षेत्र में 32-32, रोहतक 31, करनाल में 30, रेवाड़ी में 20, यमुनानगर व पंचकूला में 19-19, झज्जर में 17, नूंह व हिसार में 14-14, सिरसा में 13, पलवल में 11, भिवानी में 12, कैथल व फतेहाबाद में 9-9, जींद में 8 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।
0
