- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 31 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
मुंबई3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चीन का शंघाई कंपोजिट 0.80 फीसदी बढ़त के साथ 27.07 अंक ऊपर 3,430.88 पर बंद हुआ था।
- बीएसई 353 अंक ऊपर 39,467 पर और निफ्टी 96 पॉइंट ऊपर 11,655 पर बंद हुआ था।
- कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.58 फीसदी बढ़त के साथ 69 अंक ऊपर 11,995 पर बंद हुआ था।
सोमवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 40 हजार के स्तर के करीब और निफ्टी-50 भी 11,750 का आंकड़ा पार किया। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 253 अंक ऊपर और निफ्टी 96 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। कल बीएसई दिनभर के ट्रेडिंग के दौरान 466.11 अंक ऊपर और निफ्टी 126.8 अंक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। शुक्रवार को कारोबार के अंत में बीएसई 353.84 अंक ऊपर 39,467.31 पर और निफ्टी 96.00 पॉइंट ऊपर 11,655.25 पर बंद हुआ।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों बढ़त के साथ बंद हुआ था। हालांकि अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 161.60 अंक ऊपर 28,653.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.58 फीसदी भी बढ़त के साथ 69.69 अंक ऊपर 11,995.90 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.67 फीसदी बढ़त के साथ 23.46 पॉइंट ऊपर 3,508.01 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.80 फीसदी बढ़त के साथ 27.07 अंक ऊपर 3,430.88 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस के बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 36,19,169 हो गई है। इनमें 7,81,030 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 27,72,928 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 64,617 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 25,384,547 हो चुकी है। इनमें 850,591 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 187,224 हो चुकी है।

09:28 AM बीएसई सेंसेक्स 430 अकं ऊपर 39,897.31 पर और निफ्टी 138 अंक ऊपर 11,785.60 पर कारोबार कर रहा है।
शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0
