- Hindi News
- Local
- Haryana
- Duped Money In The Name Of Bail To Jailed Contractor, Case Registered In Faridabad Central Police Station
फरीदाबाद3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फरीदाबाद के सेंट्रल थाना क्षेत्र का है मामला।
- जेल में बंद ठेकेदार को जमानत दिलवाने के नाम पर ठगे पैसे
- फरीदाबाद के सेंट्रल थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ मामला
शहर में ठगों का जाल किस कदर तक फैल चुका है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता कि अब वह कोर्ट से जमानत दिलवाने का भी ठेका लेने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सेंट्रल थाना क्षेत्र में आया है। ठगों ने एक ठेकेदार की जमानत कराने के बदले उसके दोस्त से 3 लाख रुपये ठग लिए।
ठगी का ये है पूरा मामला
सेक्टर- 21 डी शुभ अपार्टमेंट निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका दोस्त कंवरजीत अरोड़ा ठेकेदार है। वह सरकारी ठेके लेता है और काम करता है। दोनों भाइयों की तरह रहते हैं। कंवरजीत अरोड़ा को आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के एक केस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इससे अरोड़ा का परिवार बहुत परेशान है। 19 अगस्त को सुरेंद्र कुमार कंवरजीत अरोड़ा के परिवार के साथ सेंट्रल पार्क सेक्टर 12 में बैठे थे। उसी समय दो व्यक्ति किसी के माध्यम से मिलने आए। जिनमें एक ने अपना नाम गौरव निवासी हिसार और दूसरे ने गुड़गांव निवासी पंकज बताया। दोनों पास आकर बोले कंवरजीत अरोड़ा की जो जमानत आपने लगाई है वह हमारी मर्जी के बिना नहीं हो सकती। वह जेल के अंदर ही सड़ेगा। यदि उसकी ट्रायल कोर्ट से 20 अगस्त को जमानत करवानी है तो 3 लाख रूपए देने पड़ेंगे।
ठग बोले फ्री में नहीं होती जमानत
वे बोले हमारी सैटिंग है, 70 फीसदी ऊपर देंगे और 30 फीसदी हमारा होगा। यदि यह रुपए नहीं दिए तो जमानत नहीं होगी। यह कहकर आरोपियों ने 3 लाख रूपये ले लिए और फिर भी 20 अगस्त को कंवरजीत की जमानत नहीं हई। अब वह कह रहे हैं कि हम ऊपर से सेशन कोर्ट में बेल करवाएंगे। लेकिन 15 लाख रुपये और देने पड़ेंगे। खुद को ठगा महसूस होने पर पीड़ित ने इसकी सूचना सेंट्रल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
0
