BMP Camp Female and male constables Shot Himself, both Dies In Patna | बिहार सैन्य पुलिस के जवान ने महिला कॉन्स्टेबल को मार डाला, फिर खुद सिर में गोली मारकर खुदकुशी की

पटना26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वर्षा महिला सिपाहियों के लिए बने रूम में थी तभी अमर आया और उसने वर्षा को गोली मारने के बाद खुदकुशी कर ली।

  • गोली की आवाज सुनकर बीएमपी में रह रहे अन्य कॉन्स्टेबल पहुंचे
  • दोनों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, जान नहीं बचाई जा सकी

राजधानी पटना के एयरपोर्ट के पास स्थित बीएमपी (बिहार सैन्य पुलिस) वन कैंप में मंगलवार सुबह पुरुष कॉन्स्टेबल ने महिला कॉन्स्टेबल को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर बीएमपी में रह रहे अन्य कॉन्स्टेबल पहुंचे। दोनों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची। पटना पुलिस के अधिकारी सूचना मिलने के बाद बीएमपी कैंप पहुंचे। जवान का नाम अमर और महिला सिपाही का नाम वर्षा है। पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

बीएमपी वन में मीडिया का प्रवेश बंद किया गया है।

बीएमपी वन में मीडिया का प्रवेश बंद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय वर्षा महिला सिपाहियों के ठहरने के लिए बने रूम में थी तभी अमर वहां पहुंच गया। वर्षा के साथ उसकी कुछ कहासुनी हुई। वर्षा बिस्तर और ट्रंक के बीच खड़ी थी। अमर ने अपने राइफल से वर्षा को गोली मार दी। गोली लगते ही वर्षा वहीं फर्श पर गिर गई। इसके बाद अमर ने उसी राइफल से खुद के सिर में गोली मार ली। गोली लगते ही अमर भी वर्षा के पास ढेर हो गया।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

With COVID Vaccine in Works, 1 in 5 Americans Doesn't Believe in Shots

Tue Sep 1 , 2020
Latest Prevention & Wellness News FRIDAY, Aug. 28, 2020 (HealthDay News) As many as 20% of Americans don’t believe in vaccines, a new study finds. Misinformed vaccine beliefs drive opposition to public vaccine policies even more than politics, education, religion or other factors, researchers say. The findings are […]

Breaking News

Recent Posts