- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur Alwar (Rajasthan) Coronavirus Cases Unlock 4.0 Update | Rajasthan Corona Cases Deaths District Wise Today News; Jaipur Jodhpur Bharatpur Kota Baran Jaisalmer Banswara
जयपुर34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राजस्थान में सैंपल की जांच करने की क्षमता लगातार बढ़ाई जा रही।
- राज्य में अब तक 23.43 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके
- राजस्थान में कोरोना से अब तक 1069 मरीजों की जान जा चुकी
राजस्थान में मंगलवार को 1470 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जयपुर में 308, अलवर में 144, कोटा में 140, जोधपुर में 116, झालावाड़ में 85, पाली में 54, धौलपुर में 53, अजमेर में 51, बारां में 46, बूंदी में 41, चूरू में 40, झुंझुनू में 38, भीलवाड़ा मे 35, बीकानेर में 34, राजसमंद में 32, बांसवाड़ा में 32, उदयपुर मे 29, चित्तौड़गढ़ में 23, डूंगरपुर में 22, सिरोही में 21, टोंक में 20, बाड़मेर में 19, नागौर में 18, भरतपुर में 17, दौसा में 16, नगाौर में 14, सवाई माधोपुर में 13, करौली में 11, सीकर में 9, जालौर में 3 संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 83163 पहुंच गया। वहीं, 13 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जोधपुर, कोटा, सिरोही, जयपुर और अजमेर में 2-2, बाड़मेर, बीकानेर और धौलपुर में 1-1 की मौत हो गई।
प्रतापसिंह खाचरियावास अस्पताल में भर्ती
परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास आरयूएचएस में भर्ती करवाया गया। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आज सुबह वोमिटिंग होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टर्स का कहना है कि अब उनकी स्थिति बेहतर है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जोधपुर में हैं। यहां 12285 (इनमें 47 ईरान से आए) केस संक्रमितों के हैं। इसके अलावा जयपुर में 11101 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 7819 हैं। अजमेर में 4212, भरतपुर में 3693, उदयपुर में 2447, बाड़मेर में 2247, भीलवाड़ा में 2189, बीकानेर में 4476, बूंदी में 578, चित्तौड़गढ़ में 871, चूरू में 999, दौसा में 611, धौलपुर में 2265, डूंगरपुर में 1058, गंगानगर में 664, हनुमानगढ़ में 426, जैसलमेर में 407 (इनमें 14 ईरान से आए) का आंकड़ा पहुंच गया। इसी तरह, जालौर में 1361, झालावाड़ में 1538, झुंझुनूं में 1066, करौली में 605, कोटा में 5506, नागौर में 2422, पाली में 4070, प्रतापगढ़ में 483, राजसमंद में 1181, सवाई माधोपुर में 515, सीकर में 2601, सिरोही में 1333, टोंक में 672, बारां में 603 बांसवाड़ा में 585 कोरोना संक्रमण केस आ चुके हैं।
प्रदेश में अब तक 1069 लोगों की मौत
- राजस्थान में कोरोना से अब तक 1069 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 277 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 101, बीकानेर में 75, कोटा में 75, भरतपुर में 69, अजमेर में 73, पाली में 44, नागौर में 43, उदयपुर में 28, धौलपुर में 21 और सिरोही में 13 मरीजों की जान गई है।
- वहीं, अलवर में 24, बाड़मेर में 19, बारां में 12, सवाई माधोपुर में 13, सीकर में 18, राजसमंद में 14, भीलवाड़ा में 14, गंगानगर में 8, डूंगरपुर में 11, जालौर में 12, करौली में 7, टोंक में 12, झुंझुनूं में 6 और चित्तौड़गढ़ में 6, प्रतापगढ़ में 6, चूरू और दौसा में 5-5, बांसवाड़ा में 4, सिरोही में 11, बूंदी में 4, जैसलमेर में 4, हनुमानगढ़ में 2 और झालावाड़ में 1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।
- राज्य में अब तक 23.43 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 83163 पॉजिटव मिले हैं। इनमें 68124 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 66952 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 13970 एक्टिव केस बचे। इसके अलावा अब तक 9367 प्रवासी राजस्थानी भी संक्रमित मिले हैं।
0
